Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली क्लस्टर बस की चपेट में आए स्कूटी सवार,एक की मौके पर ही मौत

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / अमित मेहलावत 

    नई द‍िल्‍ली.  द‍िल्‍ली के द्वारका से  सुबह-सुबह  एक दुर्घटना की  बड़ी बुरी खबर सामने आई है. द‍िल्‍ली के द्वारका मोड इलाके में एक कलस्‍टर बस स्‍कूटी से टकरा गई ज‍िस पर दो शख्‍स सवार थे. बस के स्‍कूटी से टकराने से एक शख्‍स की मौके पर ही मौत हो गई है ज‍िसकी उम्र 33 साल बताई गई है. दूसरे शख्‍स को घायलावस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना एनएसयूटी के सामने की बताई गई है.

    यह भी पढ़े-मनेर में बेखौफ अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी .

    इसके बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है. घटना की सूचना म‍िलते ही मौके पर पीसीआर की कई गाड़‍ियां पहुंच गई हैं. इस मामले में अभी फ‍िलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्‍ध हो पाई है.



    बताया जाता है क‍ि यह कलस्‍टर बस 764 रूट की है जोक‍ि नेहरू प्‍लेस टर्म‍िनल के ल‍िए संचाल‍ित होती है. इस बस का नंबर DL-1P-D3229 दर्ज क‍िया गया है. मौके पर पहुंची पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

    यह भी पढ़े-वंदे भारत ट्रेन बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार पकड़ती है, 5 घंटे में पहुंचेगी दिल्ली से पटना

    इस मामले में द्वारका डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लस्टर बस से स्कूटी की टक्कर हुई थी जिसमें एक शख्स की मौत हुई है, जिसकी उम्र 33 साल के आसपास है. फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है. उन्होंने स्कूल स्टूडेंट की मौत से इनकार किया है.

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728