Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुये सड़क हादसे में 3 की मौत एक की हालत गंभीर।

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  उमाशंकर गिरी

    मुजफ्फरपुर: जिले मे तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है यही कारण है कि आए दिन मुजफ्फरपुर जिले में कहीं ना कहीं सड़क हादसा होते रहता  है । इसी क्रम में  मुज़फ्फरपुर मे शनिवार का दिन रहा हादसों का दिन जहां अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है तो वही एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि पहला मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर NH 77 का है जहाँ एक तेज रफ्तार वाहन ने फल कारोबारी को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। वही मृतक की पहचान स्थानीय इंद्रजीत सहनी (27) के रूप में हुई है। 

    ये भी पढ़े:- आसमान से बरसी आफत; चंबा और उधमपुर में मकान ढहने से 5 की मौत, उत्तराखंड-ओडिशा में अलर्ट

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशितों को समझाकर शांत कराया। तो वहीं दूसरी घटना जिले के गयाघाट थाना क्षेत्र के बेनीवाद चौक के पास स्थित राजा लाइन होटल के पास का है जहां औराई थाना क्षेत्र के बाडा खुर्द गांव निवासी राम सागर पासवान के 23 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार और उसी गांव के नंदू पासवान के 17 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसके बाद गायघाट थाना की पुलिस में शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही तीसरी घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के मझौली धरमदास के पास की है। जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लेथ मशीन कारोबारी सीतामढ़ी जिले के बेनीपट्टी निवासी रतन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया । वही सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने आनन-फानन में घायल व्यक्ति के इलाज के लिए मुजफ्फरपुर  के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है जहां उक्त व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728