Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीएम नीतीश कुमार के काफिले की गाड़ियों पर पथराव, कई घायल

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार  

    पटना: पटना गया रोड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड की गाड़ियों पर पथराव हुआ. संयोगवश नीतीश कुमार इस कारकेड में मौजूद नहीं थे. पथराव के कारण सीएम के कारकेड के 3-4 गाडियों के शीशे टूट गए. घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक यह वाक्या गौरीचक थाना के सोहगी गांव के पास का है. सोहगी गांव के पास ही लोगों ने सीएम के कारकेड पर पथराव किया. वैसे इस कारकेड में सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे. दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं. वे गया में सूखे की स्थिति पर बैठक के साथ साथ वहां बन रहे रबर डैम का निरीक्षण करने वाले हैं.

    ये भी पढ़े:- शिवसेना पर किसका अधिकार होगा? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

    सीएम तो हैलीकॉप्टर से गया जायेंगे लेकिन उनके हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था. पटना से गया के रास्ते में गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव के लोगों ने रोड जाम कर रखा था. दरअसल, सोहगी गांव का एक युवक 2-3 दिनों से लापता था. आज उसका शव बरामद हुआ. युवक की हत्या के बाद नाराज लोग पटना-गया मेन रोड पर सोहगी मोड़ के पास शव रख कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. 

    ये भी पढ़े:- सीतामढ़ी जंक्शन पर रविवार की शाम पटना से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत

    लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही कारकेड की गाड़ियां उस रास्ते से गुजरने लगी. गुस्साए ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव कर दिया.  इससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. पथराव से कुछ लोगों को चोट लगने की भी खबर मिली है.

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728