Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मोहाली के अश्लील वीडियो के बाद अब मुंबई IIT के बाथरूम में बना एक छात्र का वीडियो



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / गौतम कुमार 

    मुंबई : पंजाब के  मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अश्लील वीडियो  कांड पर अभी विवाद थमा नहीं की  मुंबई में भी एक ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया है. IIT बॉम्बे में बाथरूम में गई स्टूडेंट का मोबाइल से वीडियो बनाने और ताक-झांक करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. घटना रविवार की रात की है जब IIT बॉम्बे में एक गर्ल स्टूडेंट टॉयलेट में थी तभी आरोपी शख्स उसे खिड़की से देख रहा था. IIT बॉम्बे के सिक्योरिटी स्टाफ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. गिरफ्तार शख्स की पहचान पिंटू के नाम से हुई है. पुलिस ने बताया कि वह IIT बॉम्बे कैंटीन में काम करता है.

    यह भी पढ़े-नेशनल मेयर कांफ्रेंस पीएम मोदी बोले- सरदार पटेल की तरह नगर पालिका में करें काम

    जानें IIT Bombay ने क्या कहा

    घटना के बारे में पूछे जाने पर IIT बॉम्बे के इंतजामिया ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल की कैंटीन के एक कर्मचारी द्वारा एक पाइप डक्ट पर चढ़कर एक हॉस्टल की लड़कियों के निजी स्थान का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया. ग्रामीणों की सतर्कता को देखते हुए अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. साइबर से जुड़े सभी एंगल को नजर में रखकर मुंबई पुलिस जांच कर रही है.

    यह भी पढ़े-आजम खान और उनके विधायक बेटे पर फिर हुआ एफ आई आर दर्ज क्या आजम फिर जायेंगे जेल ?

    खंगाला जा रहा आरोपी का फोन

    प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान को अपराधी के पास से जब्त किए गए फोन से शेयर किए गए किसी भी फुटेज की जानकारी नहीं है. कैंटीन को तुरंत बंद कर दिया गया है. इंतजामिया ने कहा कि कैंटीन अब तभी खुलेगी जब गर्ल्स स्टूडेंट के लिए महिला स्टॉफ की व्यवस्था कर दी जाएगी. उन पाइप डक्ट्स को बंद कर दिया गया है, जिसके संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल किए जाने का संदेह है.

    यह भी पढ़े-हिल इंडिया लिमिटेड को मिला ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार

    होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    संस्थान ने कहा कि हम छात्रों के साथ चर्चा कर रहे हैं कि हम और क्या कदम उठा सकते हैं. IIT बॉम्बे अपने छात्रों के साथ खड़ा है और हम अपने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता से सब कुछ करेंगे. 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728