Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गाजियाबाद में बैंक में लगी आग:मैनेजर का केबिन पूरा जला, ब्रीथिंग ऑपरेटर सेट पहनकर घुस पाए फायर फाइटर्स

     





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार 


    गाजियाबाद: गाजियाबाद में कौशांबी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में शुक्रवार सुबह आग लग गई। हालांकि तब तक बैंक नहीं खुला था। फायर फाइटर्स ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मैनेजर के केबिन में आग लगने से तमाम उपकरण और डॉक्यूमेंट्स जल गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी के पास इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा है। वैशाली स्टेशन से जब फायर टेंडर पहुंचा तो बैंक बंद था। कर्मचारी बाहर खड़े हुए थे। शटर और खिड़कियों से धुआं निकल रहा था। फायर फाइटर्स ने बीए सेट (ब्रीथिंग ऑपरेटर सेट) पहनकर ताला खुलवाया और अंदर दाखिल हो गए। पूरे बैंक में धुआं भरा पड़ा था। आग सिर्फ बैंक मैनेजर के केबिन में लगी थी। तुरंत आग बुझाई गई और उसे बैंक के दूसरे हिस्सों में पहुंचने से रोक दिया गया। सीएफओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आग में मैनेजर के केबिन में रखे डॉक्यूमेंट्स, कम्प्यूटर, टेबिल, कुर्सियां आदि सामान जल गया। लेकिन उस वक्त बैंक बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ये अग्निकांड हुआ है।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728