Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बेगूसराय गोलीकांड: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद गिरिराज सिंह ने जारी की घायलों की जाति सूची

     





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / दीपक कुमार

    बेगूसराय: गोलीकांड मामले को लेकर बिहार की सियासी गर्मी भी अब बढ़ गयी है. मंगलवार को बाइक सवार सनकी हमलावरों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में 10 लोगों को गोली मारी गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी. इस मामले को लेकर बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी और बड़ी साजिश की ओर इशारा किया. उन्होंने घटनास्थल का जिक्र करते हुए वहां रहने वाले लोगों की जाति की बात की. जिसके बाद अब भाजपा के फायरब्रांड नेता सह सांसद गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है.

    बेगूसराय में मंगलवार को बाइक सवार सनकी अपराधियों के द्वारा गोलीबारी मामले में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई. मुख्यमंत्री ने इस वारदात का जिक्र करके किसी बड़े साजिश की आरे इशारा किया.

    सीएम नीतीश कुमार ने आशंका जताई कि किसी ने जान-बूझकर यह किया है. इसके पीछे सीएम ने दलील दी कि जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया वहां एक ओर जहां पिछड़ी जाति के लोग थे तो दूसरी ओर अल्पसंख्यक समाज की आबादी. सीएम ने इसकी जांच के निर्देश दिये हैं.

    वहीं अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समाज की आबादी का जिक्र किया. तो वहीं अब इसे लेकर सियासत गरमा गयी है. भाजपा के फायरब्रांड नेता सह केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने बेगूसराय गोलीकांड मामले में मृतक व जख्मी का नाम जाति का विवरण सार्वजनिक किया है. इसी मुद्दे को लेकर अब सियासत गरमायी हुई है.

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728