Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    चाईबासा के कुचाई के ट्राई जंक्शन में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

     





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार 


    चाईबासा: चाईबासा के कुचाई थाना अंतर्गत जोमरो-झाझरा क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार को अहले सुबह मुठभेड़ हुई. जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए. पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने मौके से एक हथियार को भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस एवं सुरक्षा बल एक करोड़ के इनामी नक्सली आनल दा के दस्ते के खिलाफ जिला पुलिस एवं सुरक्षा बल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के बाद आनल का यह नक्सली दस्ता घने जंगल में छिप गया है. इस दस्ते में अनल दा के अलावा कई इनामी नक्सली भी मौजूद है. फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. वहीं, नक्सिलयों के मारे जाने की खबर पाकर पुलिस के बड़े पदाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं.

    ये भी पढ़े:- INS विक्रांत को बनने में लगे 13 साल, इन चुनौतियों का करना पड़ा सामना

     नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. सूत्रों के अनुसार यह मुठभेड़ रुक- रुक कर करीब 1 घंटे तक चली. इस दौरान दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग भी हुई है. जहां मुठभेड़ हुई है वह 3 जिलों पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां एवं खूंटी जिले का ट्राइजंक्शन बताया जाता है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मारे गए दोनों नक्सलियों का शव बरामद कर लिया है, साथ ही हथियार एवं रोजमर्रा के सामान भी बरामद किए गए हैं. इस अभियान में पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिला पुलिस बल के अलावा कोबरा बटालियन के भी जवान शामिल थे. गौरतलब है कि पुलिस एवं सुरक्षा बल पिछले करीब 1 सप्ताह से एक करोड़ के इनामी आनल दा के दस्ते की तलाश में विभिन्न जंगलों में अभियान चला रही थी. इस क्रम में पहले सुबह करीब 4:30 बजे करीब 35-40 सदस्यों के इस दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दस्ते में 15 से 25 लाख तक के इनामी नक्सली भी मौजूद है.

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728