Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    काठमांडू में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के एजेंट की गोली मारकर हत्या



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / काठमांडू संवाददाता

    काठमांडू : में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी (ISI) के एजेंट की गोली मार कर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. हत्या की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हो गई. घटना 19 सितंबर की है जब आईएसआई एजेंट लाल मोहम्मद उर्फ मोहम्मद दर्जी की अज्ञात हमलावरों ने उसके घर के बाहर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपने पिता को बचाने मोहम्मद दर्जी की बेटी छत से कूद गई लेकिन बचा नहीं पाई. 

    यह भी पढ़े-देश भर में PFI के ठिकानों पर NIA का छापा 106 लोग गिरफ्तार

    सीसीटीवी फुटेज से घटना की जानकारी सामने आई है. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मोहम्मद दर्जी अपनी गाड़ी से घर लौटा था. जब वह गाड़ी से निकला और घर की ओर बढ़ने लगा इसी वक्त घत लागए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया. लाल मोहम्मद बचने के लिए गाड़ी के पीछे छिप कर बैठ गया. लेकिन हमलावरों ने गोलियां बरसाना जारी रखा.

    यह भी पढ़े-अनूप मांझी उर्फ लाला ने पुलिस व अधिकारी की सांठगांठ से बेचा 1340.27 करोड़ का अवैध कोयला

    इसके बाद वह भागने लगा तो पीछे से दौड़ लगाकर हमलावरों ने मोहम्मद दर्जी को जान से मार दिया. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि जब हमलावर गोलीबारी कर रहे थे तब घर की छत से एक महिला कूदी है. जब तक वह महिला हमलावरों तक पहुंचती इससे पहले ही वह हत्या को अंजाम देकर मौके से भाग निकले.

    यह भी पढ़े-2021 से फरार दहेज हत्या मामले में एक अभियुक्त को बिहटा पुलिस ने भेजा जेल।

    जाली नोटों का सबसे बड़ा सप्लायर

    आईएसआई का एजेंटी लाल मोहम्मद भारत में जाली नोटों का सबसे बड़ा सप्लायर था. यह आईएसआई के लिए एक लॉन्च पैड की तरह काम करता था. जाली नोटों के धंधे के अलावा आईएसआई को भारत में ऑपरेशन के लिए यह लॉजिस्टिक भी सप्लाई करता था. इतना ही नहीं यह आईएसआई एजेंट्स को पनाह देने का काम भी करता था.

    यह भी पढ़े- हिंदू धर्म से आजादी वाली सोच घातक,माफी मांगें विधायक और पार्षद, अन्यथा कोर्ट जाएंगे

    डी कंपनी से भी कनेक्शन

    मारे गए लाल मोहम्मद के कनेक्शन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से तो हैं ही साथ ही डी गैंग से भी इसके कनेक्शन थे. दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही रहकर अपनी सभी धंधे भारत में ऑपरेट कर रहा है. ऐसे में लाल मोहम्मद उसे इन धंधों को हैंडल करने में मदद करता था. 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728