संस- थाना क्षेत्र के मारड गांव में एक नवविवाहिता दहेज लोभीयो की भेंट चढ़ गई
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: संस- थाना क्षेत्र के मारड गांव में एक नवविवाहिता दहेज लोभीयो की भेंट चढ़ गई, बताते चलें कि ससुराल वालों ने दहेज के खातिर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर शव को आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर रहा था हालांकि इसकी सूचना मृतिका के परिजन को लगा आनन-फानन में नविवाहिता के पिता समेत अन्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर अधजले शव को चिता से उठाकर पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अधजले शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है बताते चले कि डुमरा थाना क्षेत्र के गोपनाथ पुर गांव निवासी सुशील कुमार यादव अपनी पुत्री सोनिली कुमारी की शादी विगत 16 माह पूर्व रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी पंचायत अंतर्गत मारड गांव निवासी रामकिशोर राय के पुत्र सचिन कुमार से किया था शादी के कुछ ही माह पूर्व से ससुराल वालों के द्वारा एक बाइक का डिमांड किए जाने लगा हालांकि नव विवाहिता के पिता ने उपहार स्वरूप लाखों रुपए नगद व कीमती सामान दिए थे फिर भी शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा बाइक का डिमांड किए जाने लगा था वही रविवार के सुबह गांव के लोगों के द्वारा सूचना दिया गया कि आपकी पुत्री की हत्या कर दी गई है सूचना पर विवाहिता के परिजन उसके ससुराल पहुंचे जहां पूरे घटना की जानकारी मिली मृतिका सोनाली कुमारी के पिता सुशील कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर सोनाली कुमारी की पति सचिन कुमार ससुर राम किशोर राय सास चंद्रकला देवी देवर अनिल कुमार समेत अन्य को आरोपित करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने आनन-फानन में नवविवाहिता के ससुर राम किशोर राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है



कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद