Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हिंदू धर्म से आजादी वाली सोच घातक,माफी मांगें विधायक और पार्षद, अन्यथा कोर्ट जाएंगे




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र   सत्यदेव शर्मा सहोड़


    शिमला। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने विधायक राकेश सिंघा और नगर पंचायत चीड़गांव के पार्षद द्वारा हिंदू और सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने विधायक और इस पार्षद से इस मामले पर तुरंत माफी मांगने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह से हिंदू धर्म और सनातन धर्म के खिलाफ इन नेताओं ने टिप्पणी की है, वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इन नेताओं ने माफी नहीं मांगी तो इनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे। 

    यह भी पढ़े-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हार गये जिन्दगी के जंग, आज सुबह 10 बजे एम्स में ली आखरी साँसे

    पंडित डोगरा ने कहा कि यहां कई लोग धर्म को लेकर तर्कहीन बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान धर्म की आजादी देता है, लेकिन किसी धर्म का अपमान करने की आजादी किसी को भी नहीं देता। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। हम भारत वर्ष के उस भाग में रहते हैं, जहां देवी-देवताओं की बहुत मान्यता है। जहां उन्हें पूछे बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं होता। लेकिन कुछ नेता अपने राजनीतिक लाभ और अपनी राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए अनर्गल और धर्म विशेष पर टिप्पणी कर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़े-बिहटा नगर परिषद के अध्यक्ष उम्मीदवार सिमा सिंह, और कुमार अमिताभ ने रघोपुर में एक जनसंपर्क अभियान शुरू किया।


    ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि हिंदू धर्म को कोई क्या मिटाएगा, जो सदियों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी धर्म में बुराई को मिटाने की बात कर सकते हो, लेकिन इस तरह पूरे धर्म पर ही उंगली उठाना और प्रश्न खड़ा करना, सरासर गलत है। उन्होंने विधायक और उक्त पार्षद‌ से कहा कि उनकी ऐसी हरकत से हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि आस्था को ठेस पहुंचाना कौन से अपराध की श्रेणी में आता है, यह समझ लेना चाहिए। उन्होंने विधायक राकेश सिंघा और पार्षद से हिंदुओं और सनातन धर्म पर की टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की है।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728