Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कोलकाता जा रही यात्री बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, लोगों ने बस में लगाई आग



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / अविनाश कुमार 

    नवादा . बिहारशरीफ से अर्चना बस कोलकाता जा रही यात्री बस नवादा में बाइक . इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. दोनों मृतक की पहचान चितरकोली निवासी कृष्णा यादव के पुत्र शंकर यादव और एकंबा गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र मनोज यादव के रुप में की गई है .

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 

    घटना जिले के रजौली थाना क्षेत्र में रांची रोड एनएच 31 पर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी के समीप की है. दुर्घटना के बाद चालक सहित अन्य स्टाफ बस छोड़कर फरार हो गये. घटनास्थल पर जुटे लोगों ने आक्रोशित होकर बस को आग के हवाले कर दिया. हादसे की वजह बनी बस धू-धू कर जल गयी. 

    यह भी पढ़े-बिहार के सीतामढ़ी में 4 लाख रुपये के नेपाली नकली नोट के साथ 3 लोग गिरफ्तार

    बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. साथ ही दोनों युवकों के शव को बीच सड़क पर रख कर नवादा- रांची पथ को जाम कर दिया.हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. लोगों के हंगामे को देखते हुए स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं, लोगों के गुस्से को देखते हुए एसटीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गये. 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728