Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    3 बदमाशों ने बैंक में घुसकर हथियार के बल पर 7 लाख रुपए लूट लिए


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  धर्मेन्द्र मीना 

    सवाईमाधोपुर : में  3 बदमाशों ने  बैंक में घुसकर बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में हथियार के बल पर  7 लाख रुपए लूटकर ले गए। बदमाशों ने बैंक में घुसते ही महिला कैशियर पर बंदूक तान दी और कैश बैग में भरने को बोला। मामला  का है।


    यह भी पढ़े-झारखंड के गुमला 12 चक्का ट्रक ने दो बाइक सवार को रौदा ,3 की दर्दनाक मौत

    SP सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि शहर के आलमपुर सर्किल पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच है। तीन बदमाश बैंक के बंद होने के समय शाम को बाइक पर आए थे। बैंक में घुसकर एक बदमाश गेट पर खड़ा रहा। दूसरे लुटेरे ने सामने बैठी महिला कैशियर रश्मि पर बंदूक तान दी। उन्हें एक बैग देकर कैश भरने को कहा। तीसरा मैनेजर के रूम में गया और बंदूक तान दी। बैंक में लगे CCTV में बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़े- दिवाली मनाने घर जा रहे 15 मजदूरों की मौत ,40 घायल

    चेहरे पर रूमाल बांधकर आए बदमाश

    कैशियर रश्मि ने बताया कि तीनों बदमाशों ने चेहरे पर रूमाल बांध रखा था। उसके पास आए बदमाश के हाथ में बैग था। सिर पर टोपी लगा रखी थी। कैशियर ने बताया कि वह धीरे-धीरे चली तो तेज चलकर जल्दी-जल्दी कैश बैग में भरने को कहा। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर सारा कैश बैग में भरवाया। लगभग 7 लाख रुपए लेकर वह भाग गए।

    यह भी पढ़े-बिहटा पुलिस ने शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर 17 शराबी को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

    सवाईमाधोपुर के आलमपुर सर्किल पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच है। जिसमें शाम के समय 3 लुटेरे बंदूक लेकर घुसे। वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।

    सवाईमाधोपुर के आलमपुर सर्किल पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच है। जिसमें शाम के समय 3 लुटेरे बंदूक लेकर घुसे। वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।

    पुलिस ने की नाकाबंदी

    सूचना पर कोतवाली पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक में लगे CCTV फुटेज खंगाले। जिसमें लुटेरे साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728