बिहटा में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने अपने ही भाई को मारा गोली।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद/बिहटा
बिहटा:-प्रदेश में इन दिनों हत्या लूट रंगदारी गोलीबारी जैसी घटना आए दिन देखने को मिल रहा है। पटना से सटे बिहटा का है बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर के देवी स्थान के समीप जमीनी विवाद को लेकर के भाई ने अपने ही बुजुर्ग भाई को गोली मारकर घायल कर दिया।घायल व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद बिहटा पुलिस किसी भी तरह उस बुजुर्ग व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए, जहां बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज करने बाद सही उपचार लिए पटना रेफर कर दिया गया है,
और घायल बुजुर्ग व्यक्ति अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। गोली बुजुर्ग व्यक्ति की जांघ से इस पार से उस पार हो गई।घायल व्यक्ती की पहचान बिहटा राघोपुर निवासी चंदेश्वर साव के रूप में हुई है।पुलिस सभी मामलों की जांच करने में जुट गई है।
आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है



कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद