Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गिरफ्तारी के डर इंकलाबी अंदाज हाथ में तिरंगा ,बसंती चोला AAP

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली : दिल्ली के शराब घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई हेडक्वार्टर बुलाए गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शक्ति प्रदर्शन किया। घर से मां का आशीर्वाद लेकर निकले सिसोदिया ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बसंती चोला ओढ़े सिसोदिया क्रांति के गीतों के बीच तिरंगा लहराते हुए हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकले। गिरफ्तारी की आशंका के बीच आम आदमी पार्टी ने इससे सियासी संदेश देने की भरपूर कोशिश की है।

    यह भी पढ़े-पाक सेना ने बलूचिस्तान में मार गिराए 5 आतंकी, तीर्थयात्रियों पर हमले की थी योजना

    घर से निकलते समय सिसोदिया को पत्नी ने तिलक लगाया तो मां ने 'बसंती चोला' देकर उन्हें आशीर्वाद दिया। बर्फी खाकर उन्होंने अपना मुंह भी मीठा किया। घर से निकलते ही सिसोदिया मीडियाकर्मियों के सामने भाजपा पर बरसे। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में भाजपा की सरकार हार रही है और आम आदमी पार्टी जीतने जा रही है। सिसोदिया ने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव की वजह से ही उन्हें जेल भेजने की कोशिश की जा रही है। सिसोदिया ने कहा, ''मैं ईमानदारी से काम करता हूं, भगत सिंह के रास्ते पर चलकर हमने स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। ईमानदारी से काम किया है। ये (बीजेपी) गुजरात को नहीं बचा पाएंगे।'' यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी गिरफ्तारी हो सकती है, सिसोदिया ने कहा कि इसकी तैयारी है। 

    यह भी पढ़े-दिल्ली आबकारी नीति:दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया से आज सीबीआई करेगी पूछताछ; आप को सता रही है डर

    दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले में आरोपी नंबर एक बनाए गए मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि उनके खिलाफ मामला 'फर्जी' है और इस घटनाक्रम को गुजरात में चुनाव प्रचार से जोड़ा। सीबीआई कार्यालय के लिए निकलने की तैयारी कर रहे सिसोदिया ने अपने मथुरा रोड स्थित आवास पर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके घर पर पार्टी सांसद संजय सिंह और विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत आप के कई नेता मौजूद थे। सिसोदिया ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ''मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी मामला तैयार किया गया है। मेरे आवास पर छापेमारी, मेरे बैंक लॉकर की तलाशी और मेरे गांव में की गई पड़ताल में कुछ भी नहीं मिला। यह पूरी तरह से फर्जी मामला है।''

    यह भी पढ़े-जम्मू कश्मीर टारगेट किलिंग:आतंकियों ने एक बार फिर कश्मीरी पंडित को बनाया निशाना, गोली मारकर हत्या

    सिसोदिया को अब खत्म हो चुकी आबकारी नीति 2021-22 में कथित तौर पर हुई गड़बड़ी को लेकर पूछताछ के लिए पूर्वाह्न 11 बजे सीबीआई के सामने पेश होने का समन जारी किया गया था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के पास केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में आबकारी विभाग भी है। केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री के खिलाफ मामले को 'फर्जी' करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''मनीष के आवास और उनके बैंक लॉकर पर छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला। उनके खिलाफ मामला पूरी तरह से फर्जी है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है लेकिन चुनाव प्रचार नहीं रुकेगा। गुजरात में हर व्यक्ति आप के लिए प्रचार कर रहा है।'' 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728