Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    एनसीआर में फिर दोहराया निर्भया कांड, 5 लोगों ने 2 दिन तक किया गैंगरेप फिर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / अमित मेहलावत

    नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर निर्भयाकांड जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। संपत्ति विवाद में दिल्ली की एक महिला को अगवा किया गया और गाजियाबाद में 2 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने अमानवीयता की हदें पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की रॉड भी डाल दी। महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


     यह भी पढ़े-हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर एनकाउंटर में मारा गया


    गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया। पांच आरोपियों ने दो दिन तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। इसके बाद पीड़िता को अधमरी हालत में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। यूपी-112 से थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने अस्पताल भेजा। पीड़िता का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

    यह भी पढ़े--केदारनाथ धाम हेलिकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की मौत के बाद इस हादसे की जांच जारी है

    एसपी सिटी का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें उठा लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं और दोनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को किया नोटिस जारी किया है l

    दीपावली व छठ पूजा पर्व को लेकर बिहटा थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन।

    एसपी सिटी गाजियाबाद निपुण अग्रवाल ने बताया कि 18 अक्टूबर को नंदग्राम पुलिस को आश्रम रोड पर महिला के मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। वह दिल्ली की रहने वाली है और भाई के पास नंदग्राम आई थी। उसका भाई उसे छोड़ने आया था। इसके बाद उसे किडनैप किया गया और वारदात को अंजाम दिया गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728