Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पीएम मोदी आज चौथी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे , हिमाचल में करेंगे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  गौतम कुमार 

     नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। नौ दिनों के अंदर हिमाचल प्रदेश का उनका यह दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, ऊना में प्रधानमंत्री अंब अंदौरा से नई दिल्ली तक चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और एक 'बल्क ड्रग पार्क' की आधारशिला रखेंगे।

    रूसी कब्जे से यूक्रेन ने पांच और क्षेत्रों को कब्जे में लिया , मिसाइल हमलों से ब्लैकआउट

    ऊना और चंबा में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे

    इसके बाद प्रधानमंत्री चंबा में एक सार्वजनिक समारोह में दो जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। वह ऊना और चंबा में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पीएम मोदी की यह राज्य में नौवीं यात्रा होगी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने जा रहे हैं।


    पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

    पीएम मोदी ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट्स में कहा कि "कल 13 अक्तूबर को मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों के बीच रहूंगा। ऊना और चंबा में कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं जहां कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य राज्य में प्रगति की गति को और बढ़ाना है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। आईआईआईटी, ऊना भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी जाएगी। ये कार्य लोगों की आकांक्षाओं को पंख देंगे।"


    उन्होंने कहा, "चंबा में, हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। इससे राज्य भर में सड़कों का नेटवर्क बढ़ेगा। इससे पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। दो जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाए।"

    ये भी पढ़ें:चीन के मदद से भारत का एक और पड़ोसी देश हो रहा है परमाणु ताकत से संपन्न

    नई वंदे भारत ट्रेन पहले की तुलना में बेहतर

    अधिकारियों ने कहा कि नई वंदे भारत ट्रेन पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्की है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस ट्रेन का परिचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा। दिल्ली से ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। इस ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।


    2017 में पीएम मोदी ने ही रखी थी आईआईआईटी ऊना की आधारशिला

    पीएमओ ने कहा कि पीएम मोदी आईआईआईटी ऊना को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसकी आधारशिला 2017 में खुद प्रधानमंत्री ने रखी थी। वर्तमान में इस संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं। औषधि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए प्रधानमंत्री ऊना जिले के हरोली में ‘बल्क ड्रग पार्क’ की आधारशिला रखेंगे। इसका निर्माण 1900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। यह पार्क एपीआई आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद करेगा। इसमें करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है और यह 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। यह क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

    ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव में इबीसी का आरक्षण समाप्त करने पर सरकार के हठधर्मिता के खिलाफ प्रतिवाद मार्च।

    इसके बाद प्रधानमंत्री चंबा में दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 48 मेगावाट की छंजू-तृतीय पनबिजली परियोजना और 30 मेगावाट की देवथल छंजू पनबिजली परियोजना से सालाना 270 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और इन परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को लगभग 110 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।


    पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य में लगभग 3,125 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तीसरे चरण का भी शुभारंभ करेंगे। केंद्र सरकार ने राज्य के 15 सीमावर्ती और दूर-दराज के ब्लॉकों में 440 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी है।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728