रमेश बिधूड़ी ने पत्रकार बन एक बार फीर खोले केजरीवाल सरकार की स्कुल मॉडल का पोल
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / आरती गुप्ता
नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी केजरीवाल के स्कुल मॉडल और मोहल्ला क्लिनिक पर शुरू से ही हमलावर है। वो अलग-अलग स्कूलों की विधि व्यवस्था को दिखाते रहते है अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने साऊथ दिल्ली के मेहरौली इलाके का मोहल्ला क्लिनिक का भी पोल खोला और अपने वीडियो में दिखया की कैसी जर्जर अवस्था है। आज उन्होंने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल के शिक्षा मॉडल पर एक बार फिर हमला किया है। इस बार उनका कुछ अलग ही था । भाजपा सांसद इस बार एक रिपोर्टर के अंदाज में नजर आए हैं। रमेश बिधूड़ी दिल्ली स्थित एक सरकारी स्कूल में पहुंचे। रमेश बिधूड़ी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि रमेश बिधूड़ी कैमरे के सामने खड़े होकर स्कूल की दयनीय हालत के बारे में बता रहे हैं। अरविंद केजरीवाल दुनिया में कहते हैं कि वर्ल्ड क्लास स्कूल बनवाएंगे।
यह भी पढ़े-मर गया दुनिया का सबसे गंदा आदमी, इसके बाद आ सकता है ये भारतीय नाम
मैं दिखाता हूं स्कूलों की हालत,,,दिल्ली का स्कूल है। यह देखिए टॉयलेट की हालत। इतना बोलते हुए रमेश बिधूड़ी तेज कदमों से स्कूल के अन्य कमरों में दाखिल होते हैं। वो पूरे रास्ते स्कूल की जर्जर हालत के बारे में बताते हुए आगे बढ़ते हैं। वो स्कूल के बाथरूम का हाल दिखाते हुए कहते हैं कि इसमें कही पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां बच्चे बीमार हो जाएं। यंहा ना पानी है और ना ही साफ-सफाई की व्यवस्था है। मेरा सवाल केजरीवाल से इतना है कि वो पहले अपने गिरेबान में झांकते और फिर दूसरे के ऊपर ऊंगली उठाते तो अच्छा था। इस वीडियो में रमेश बिधूड़ी रिपोर्टर की तरह स्कूल में घूम-घूम कर यहां के नलों की हालत भी बताते हैं जिससे पानी नहीं आ रहा था।
आप सरकार दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में लगभग सौ अस्थायी पोर्टकैबिन स्कूल चला रही है। दरअसल मोरलबंद इलाके में पोर्टकैबिन में बैठकर पढ़ाई करते बच्चों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर रमेश बिधूड़ी ने आप सरकार के शिक्षा मॉडल पर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़े- ईसाई सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस बड़ा खुलासा नन और पादरी भी देखते हैं पोर्न वीडियो
हालांकि, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार यह दावा करती है कि इस सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को वर्ल्ड क्लास का बनाया है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए दावा किया था कि दिल्ली के स्कूलों को बेस्ट स्कूल रैंकिंग में शामिल किया गया है। सीएम केजरीवाल ने बताया था कि सरकार द्वारा संचालित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सेक्टर 10 द्वारका को पहला रैंक मिला है। राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, यमुना विहार को दूसरा रैंक मिला है। इन स्कूलों की सूची Education World की पोर्टल पर जारी की गई थी।। सीएम केजरीवाल ने बताया था कि शीर्ष स्कूलों की टॉप सूची में दिल्ली के पांच स्कूल हैं।
अहमदाबाद से दिल्ली आ रही अकासा एयरलाइंस का विमान दुर्घटना में बाल-बाल बचे
हालांकि, भाजपा दिल्ली की सरकार पर शिक्षा घोटाले का आरोप भी लगाती है। हाल ही में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि कि टेंडर में गाइलाइन का पालन नहीं किया गया है। 2400 क्लासरुम की जगह 7180 से ज्यादा क्लासरुम दिखाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने CVC (Central Vigilance Commission) की रिपोर्ट के हवाले से दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला था। गौरव भाटिया ने आरोप लगाया था कि सरकारी स्कूलों के निर्माण में आए खर्च को 50-90 फीसदी तक बढ़ा कर बतलाया गया है। CPWD (Central Public Works Department) के नियमों की अनदेखी की गई, ताकि मुनाफे को देखते हुए चुनिंदा लोगों को कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सके।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद