ब्रेकिंग : मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, कई घर जलकर राख़
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ रहीमपुर रक्सा गांव में दूध गर्म करने के दौरान गैस रिसाव से भीषण आग लग गई है, जिससे आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख़ हो गया है. वहीं इस अगलगी में करीब 80 हजार रूपये कैश भी जल गया और लाखों के सामान जलने की बात सामने आई है.
यह भी पढ़े- जिलाधिकारी ने रघुनाथ पुर मधुबन पंचायत में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का किया उद्घाटन, कहा- किसानों को मिलेगा लाभ ।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर दमकल की टीम थोड़ी लेट पहुंची, स्थानीय लोगों ने काफी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया है. घटना में कई लोग घायल भी हो गए है.
यह भी पढ़े-पटना जिला के मनेर में युवक की सीने में गोली मारकर हत्या।
बताया जा रहा है कि रहीमपुर रक्सा में सालिया खातून अपने बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी, उस गैस सिलेंडर में रिसाव हो रहा था, जबतक महिला अपने बच्चे के पास गई, इधर सिलेंडर में आग पकड़ लिया और फिर चंद मिनटों में पूरा मोहल्ला धुधुकर जलने लगा. इस घटना में महिला अनूठी पासवान का 80 हजार रूपये कैश भी जलकर राख़ हो गए, जो उसने कमिटी से लोन लिया था।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद