Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गोलीबारी करने वाला शख्स मारा गया


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / इस्लामबाद एजेंसी 

    इस्लामबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आजादी मार्च पर अचानक से गोलीबारी हो गई है. हमले के दौरान इमरान खान के दोनों पैरों में गोली लगी है. हालांकि, वे खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं. इमरान खान को बुलेटप्रूफ गाड़ी से लाहौर ले जाया जा रहा है. वजीराबाद की रैली में फायरिंग करने वाला एक आरोपी मारा गया, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी तस्वीर सामने आई है. आइये जानते हैं कि हमलावरों ने कैसे इमरान खान की हत्या की साजिश रची थी.

    यह भी पढ़े-दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बाद ग्रैप का स्टेज-4 लग गया ,नहीं चलेंगे डीजल वाहन

    इमरान खान पर गुरुवार को जानलेवा हमला किया गया है. दो लोगों ने इमरान खान के आजादी मार्च पर फायरिंग कर दी है. इन दो लोगों में से एक आरोपी से मौके से भागने में सफल रहा है, लेकिन दूसरे आरोपी को कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पकड़ लिया है. इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अपने हाथ में बंदूक लिया हुआ है. पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, यह वह व्यक्ति है, जिसमें आजादी मार्च में गोली चलाई. 

    यह भी पढ़े- मुजफ्फरपुर में वकील के साथ अमानवीय व्यहार घुसा दी प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल


    पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हमलावरों ने सड़क पर खड़े होकर इमरान खान के कंटेनर की ओर निशाना लगाकर गोली चलाई थी, लेकिन पीछे से एक शख्स ने उस बंदूकधारी आरोपी को पकड़ लिया. हालांकि, आरोपी हाथ छुड़ाकर वहां से भागने की कोशिश की, जिससे उनका निशाना चूक गया और इमरान खान के पैरों में गोली लगती है. इसके बाद भी उस शख्स ने उस हमलावर को पकड़ लिया था.   

    यह भी पढ़े- मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों के समर्थकों ने किया रोड़ेबाजी


    बताया जा रहा है कि इमरान खान पर गोली चलाने वाले दो लोगों में एक आरोपी मारा गया, जबकि दूसरा आरोपी पकड़ गया है. पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अपने साथ ले गई है .

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728