बिहार डीजीपी की पुलिस अधिकारियों को चेतावनी, काम नहीं करने वालों की खैर नहीं
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा
पटना, डीजीपी आरएस भट्टी ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों से दो टूक कहा कि काम ना करने वाले स्वीकार नहीं हैं। यह सभी लेवल पर देखा जाएगा। धीरे-धीरे ऐसे लोग चिह्नित किए जाएंगे कि कौन ऐसे ही बैठा है। कोई सोच रहा है कि इतनी वरीयता है, ऐसे ही चलेगा तो नहीं चलेगा। कारण यह है कि जनता हो या सरकार, वह रिजल्ट चाहती है।
यह भी पढ़े-
थानाध्यक्ष भी केस बांटने में न्याय करें
उन्होंने कहा कि जनता देखती है कि दूसरे राज्य में पुलिस कैसे काम कर रही है। यह मैं थानेदारों के लिए भी कह रहा हूं। थानेदार की लीडरशिप का मापदंड यह भी है कि आपके थाने में जो पहला मर्डर, लूट या डकैती होगी उसका अनुसंधान एसएचओ करेगा। दूसरा बड़ा मामला जो होगा, उसकी जांच प्रभारी एसएचओ करेगा। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष भी केस बांटने में न्याय करें।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद