पत्नी के अवैध संबंध के चलते बिहटा में हुई थी चौकीदार की हत्या
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना : जिले के बिहटा में हुए चौकीदार राकेश पासवान की हत्या उसकी अपनी ही पत्नी के प्रेमी ने ईट-पत्थर से कुचलकर कर दी गयी थी। इस बात की जानकारी पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के परिसर में प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पिछले 26 दिसम्बर को बिहटा थाना अन्तर्गत जिनपुरा बोरिंग ऑफिस के आहाता में बिहटा थाना के चौकिदार राकेश पासवान का मृत शव बरामद किया गया था।
यह भी पढ़े-
शव का चेहरा पर ईट-पत्थर से मारकर विकृत कर दिया गया था। इस संदर्भ में मृतक की पत्नी रूबी देवी ने बिहटा थाना में एक लिखित आवेदन दिया था। उन्होंने आगे बताया कि इस कांड के अनुसन्धान के क्रम में बिहटा थाना के राघोपुर के रहने वाले स्व० पाँचू पासवान के 38 वर्षीय पुत्र मुन्नु पासवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुन्नु पासवान द्वारा अपने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि चौकिदार मृतक राकेश पासवान की पत्नी रूबी देवी से इनका अवैध संबंध था। राकेश पासवान से इस बात को लेकर मारपीट होता रहता था।
यह भी पढ़े-
इस बीच मृतक राकेश पासवान को एरियर का कुछ पैसा मिला था जो पहले से जोइंट अकाउंट खुलवाकर पैसे की निकासी कर लिया था। इस बात से मृतक आक्रोशित था। 25 दिसम्बर की रात्रि को जब मृतक राकेश पासवान घर लौट रहा था तो उसको बहला-फुसलाकर बोरिंग ऑफिस कैम्पस में झाड़ी के पास ले जाकर ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिया और फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक मोबाइल और हत्या के समय पहने कपडे को जप्त किया गया।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद