सीतामढ़ी नगर निगम का पहला चुनाव, वोटिंग आज, मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद के लिए किसे चुनेगी जनता
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
सीतामढ़ी : नगर निकाय के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 28 दिसंबर बुधवार को मतदान होगा। सीतामढ़ी नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सीतामढ़ी नगर निगम के मतदाता करेंगे। चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। नगर निगम के लिए मतदान सामग्री लेने एवं मतगणना स्थल डुमरा हाई स्कुल में बनाया गया है। मंगलवार को होने वाले चुनाव को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी मतदान कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की। मीटिंग के पश्चात मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों के लिए ईवीएम के साथ रवाना हो गए। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और एसपी हरी किशोर राय ने कहा कि कल होने वाले चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है और शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।
यह भी पढ़े-
आपको बताते चले की नाम वापसी के बाद मेयर के लिए 30 व उप मेयर के 33 प्रत्याशी मैदान में है जिनका भाग्य का फैसला आज होगा की सीतामढ़ी की जनता मेयर और उप मेयर में किसे जित का शेहरा पहनाकर निगम भेजती है .
सीतामढ़ी का इतिहास
सीतामढ़ी 11 दिसंबर 1 9 72 को मुजफ्फरपुर जिले से अलग होकर जिला बना था। यह उत्तर बिहार में स्थित है। इसका मुख्यालय डुमरा में स्थित है, जनवरी 1 9 34 में सीतामढ़ी के सबसे बुरे भूकंप में तबाह हो जाने के बाद जिला मुख्यालय को यहां स्थानांतरित कर दिया गया था।
यह भी पढ़े-
हिंदू पौराणिक मान्यताओ के अनुसार सीतामढ़ी एक पवित्र और धार्मिक स्थान है। इसका इतिहास त्रेता युग का है . इस धरती पर माता सीता का जन्म हुआ जो आगे चलकर भगवान राम की पत्नी हुयी
सीतामढ़ी 12,805 क्षेत्र वर्ग किलोमीटर में है . जिसमे ब्लॉक की संख्या 17 है जिला परिषद् की संख्या 1 है नगर पालिकाओं की संख्या 4 है आखरी बार 2011में ही जनगणना हुआ है . अनुमंडल की संख्या 3 है .राजस्व ग्राम की संख्या 845 है ग्राम पंचायत की संख्या 273 है .पुलिस स्टेशनों की संख्या 21 है .2011 की जनगणना के अस्थायी आबादी के आंकड़ों के अनुसार, सीतामढ़ी जिले की कुल आबादी 3,423,574 है और साक्षरता दर 52.05% है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद