शांति पूर्ण तरीके से गुजर गया बिहार नगर निकाय चुनाव का पहला चरण, 21287 उम्मीदवार के भाग्य EVM में कैद
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र /अमिताभ मिश्रा
पटना: बिहार शहरी नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया. पहले फेज में 156 नगर पालिका के 52 लाख 60 हजार वोटरों ने 21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला EVM में कैद कर दिया है.
यह भी पढ़े- बिहटा नगर परिषद में शांतिपूर्ण रहा मतदान महिलाओं में दिखा उत्साह।
गया के इमामगंज में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर शाम 3 बजे तक वोटिंग हुई. नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 59.62 फीसदी मतदान हुआ. सर्वाधिक मतदान अरवल में 67.71 फीसदी और सबसे कम बांका में 45.78 फीसदी मतदान हुआ. मधेपुरा में उम्मीदवारों के पतियों के बीच मारपीट हो गई, वहीं सहरसा में वोटर की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सहरसा नगर पंचायत के बरियाही मदरसा बूथ संख्या 12 पर 55 वर्षीय मोहम्मद अख्तर की वोट गिराने के दौरान मौत हो गई. मौत की वजह हार्ट अटैक आना बताया गया है .
. आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद