बिहटा में युवक को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:-अपराधियों के हौसले दिन – प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। 24 घंटे के अंदर चौकीदार के हत्या के बाद अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया। पुलिस शव उठाने में जुटी थी की दिनदहाड़े अपराधियों ने स्कूटी लूट का विरोध करने पर गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना को लेकर आक्रोशित लोंगो ने सड़क जाम कर अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग किया है।
यह भी पढ़े-
बिहटा को बुरी नजर लग गयी है। बीते बिहटा में अभी चौकीदार के हत्या का मामला ठंडा भी नही पड़ा था की अपराधियों ने नेऊरा ओपी क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया और लाश को बधार में फेंक दिया। मृतक युवक की पहचान बोधनगवा के रोहित कुमार के रूप में हुई है। मृतक अपने नानीहाल बशनतचक में रहता था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके वारदात पर पहुंची तो लोंग आक्रोशित हो गये एवं घटना में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यह भी पढ़े-
सड़क जाम एवं हंगामा करीब 3 घंटे तक रहा। पुलिस लोंगो को आश्वासन दे रही है की कार्रवाई किया जायेगा लेकिन लोग समझने को तैयार नही हुये और पुलिस के खिलाफ नारेबारी करने लगे। पुलिस लाश उठा पोस्टमार्टम की आगे कार्रवाई करने में जुटी थी की अपराधियों ने नेउरा ओपी थाना क्षेत्र के राजपुर पुल के पास स्कूटी लूट का विरोध करने पर दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी यूवक की पहचान आरा जिले के कन्हैया सिंह के रूप में हुई है।
अपराधी स्कूटी लेकर फरार हो गये। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों घटनाओं का पुष्टि पटना सिटी एसपी वेस्ट राजेश कुमार ने की है। एवं उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं को उद्भेदन के लिए स्पेशल फोर्स टीम गठित की गई है जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद