कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में किस पार्टी की बचेगी साख किसकी कटेगी नाक
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रंधीर कुमार
मुजफ्फरपुर: कुढ़नी विधानसभा का उपचुनाव भाजपा और महागठबंधन के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बना कुढ़नी विधानसभा का उपचुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, कड़ी सुरक्षा के बीच यहां 320 बूथों पर 57.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। 13 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। आठ दिसंबर को वोटों की गिनती आरडीएस कालेज स्थित मतगणना केंद्र पर होगी।
यह भी पढ़े- छह दिसंबर के दिन मथुरा शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान,प्रशासन एलर्ट
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया कि मतदान के दौरान आयोग को 15 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिनकी जांच कराई गई तो एक भी शिकायत सही नहीं पाई गई। मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में तुर्की ओपी में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मतदान की घोषणा के बाद कुढ़नी क्षेत्र से 962.89 लीटर शराब जब्त की गई। इस दौरान मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कुल 154 मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज की गई।
भाजपा व जदयू में मुख्य मुकाबला
उपचुनाव में मुख्य दलों में ही मुकाबला है। भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता एवं महागठबंधन समर्थित जदयू उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा में ही लड़ाई है। यहां तीसरा कोण नहीं बन सका। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदाताओं ने वोट डाले।
विदित हो कि अवकाश एवं यात्रा भत्ता (एलटीसी) घोटाले में राजद विधायक डा. अनिल सहनी को तीन साल की सजा होने पर उनकी सदस्यता चली गई थी। इसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया। ठंड के बावजूद सुबह से मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। पहले दो घंटे में 11 प्रतिशत मतदान हुआ। महिला वोटरों में उत्साह अधिक रहा। हालांकि कुढ़नी विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब सात प्रतिशत कम वोट पड़े। यहां 64.90 प्रतिशत वोट डाले गए थे। वहीं, इसी वर्ष हुए बोचहां उपचुनाव की तुलना में भी 1.30 प्रतिशत कम वोट पड़े।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद