जाने दिल्ली छत्तरपुर चप्पल कांड की सच्चाई , महिला ने मंच पर शख्स को क्यों पीटा ,देखे वीडियो
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
नई दिल्ली : दिल्ली के छतरपुर में भरे मंच पर महिला ने बुरी तरह चप्पलों से शख्स को पीटा. वीडियो वायरल होने पर जब की गई मामले की छानबीन तो सामने आया चौंकाने वाल सच.
दिल्ली के छतरपुर का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ , जिसमें महिला एक मंच पर शख्स को चप्पल से पीट रही है. ये वायरल वीडियो छतरपुर में आयोजित 'जस्टिस फॉर श्रद्धा' पर हिंदू महापंचायत के दौरान यह घटना घटी. वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला ने अपना चेहरा चुन्नी से आधा ढका हुआ है. महिला सभा को संबोधित करती हुई नजर आ रही है. कुछ क्षण बाद, वह अचानक अपनी चप्पल निकालती है और बगल में खड़े शख्स को पीटना शुरू कर देती है.
ये भी पढ़े-MCD बंट गया 12 जोन में , 250 वार्डों में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में
आप वीडियो में देख और सुन सकते है की महिला अपनी चप्पल उतारने और आदमी को मारने से पहले वह माइक पर कहती है, "पांच दिन हो गए हैं मुझे पुलिस स्टेशन में परेशान किया जा रहा है. कोई मेरी बात नहीं सुन रहा है."
जबकि मंच पर मौजूद दुसरे लोगों ने बिच बचाव कर महिला को मंच से उतार दिया . पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. जबकि जिस शख्स को पीटा गया उसने 100 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराया आइये जानते है की मामला क्या है . क्यों महिला ने शख्स को पीटा इस बारे में वी न्यूज 24 एडिटर एंड चीफ दीपक कुमार ने पीड़ित शख्स सत्य प्रकाश कुशवाहा से बात चित की तो चौकाने वाला मामला सामने आया उससे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. जी हां, वीडियो में महिला जिस शख्स को पीट रही है .
यह भी पढ़े-VIDEO:छत्तरपुर में श्रद्धा हत्याकांड महापंचायत के मंच पर महिला ने शख्स को चप्पलों से पीटा
उस महिला का नाम बबिता कौर और पति का नाम मनिंदर सिंह की बेटी ज्योति सत्य प्रकाश कुशवाहा का बेटा सचिन ने महिला आपसी रजामंदी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली . महिला अपनी बेटी को पांच दिन से ढूंढ़ रही थी वह मंच के पास ही मौजूद थी. आपको बताए चले की लड़का सचिन और लड़की ज्योति दोनों बालिग है. महिला इन शादी के लिए जिम्मेदार सत्य प्रकाश कुशवाहा को बता रही है.
लड़की ज्योति ने कहा,मेरी माँ मां इसलिए ऐस कर रही है क्यों मैंने अपनी जाति के लड़के से शादी नहीं की है. इसलिए उसने इस तरह का ड्रामा किया है .
लड़के के पिता ने कहा, "इस मामले में मुझे किसी भी तरह की कोई खबर नहीं है, मैं पांच दिन से बाहर था. रही बात दोनों की शादी कि तो मेरा बेटा बालिग है और उसने जिस लड़की से शादी की है वह भी बालिग है और अपनी मर्जी से आर्य समाज मंदिर में शादी की है."
दिल्ली के छतरपुर में आयोजित 'जस्टिस फॉर श्रद्धा' नाम का महापंचायात हिंदू एकता मंच ने आयोजित किया था. श्रद्धा का बीते दिनों बेरहमी से उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर कत्ल कर दिया. श्रद्धा और आफताब 2018 में डेटिंग ऐप 'बंबल' के जरिए मिले थे. वे 8 मई को दिल्ली आए थे और 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट हो गए थे. 18 मई को आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए. 18 दिनों की अवधि में उसके शरीर के अंगों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद