Bihar weather Update:उत्तर बिहार में ठंड का प्रकोप, दिनभर ठिठुरते रहे लोग, नहीं मिली ठंड से राहत
Bihar weather Update:पटना : बर्फीली पछुआ हवा से उत्तर बिहार के जिले में कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं. हालत यह है कि सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर बेतिया मधुबनी और समस्तीपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब आ गया है . गुरुवार को सूर्य देवता बादलों की ओट में छुपे रहे दोपहर में धूप निकली भी तो गर्मी नहीं के बराबर थी . शाम होने के बाद पछुआ हवा से लोग जल्दी घरों में दुबक गए . मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है । इस कारण कड़ाके की हाड़ मांस कपाने वाली ठंड पड़ रही है . अगले तीन-चार दिनों तक ठंड ऐसी ही रहेगी .कई जिलों में आपदा विभाग ने एहतियात बरतते हुए ठंड से बचाव के लिए गाइडलाइन भी जारी की है।
यह भी पढ़े-
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदान में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है .मुजफ्फरपुर में इस सीजन का सबसे सर्द रात गुरुवार रहा अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा . बेतिया में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा दिनभर 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा बहती नहीं पूर्वी चंपारण में अधिकतम तापमान 18 दशमलव और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री पर पहुंच गया . दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए भी राहत नहीं मिला . समस्तीपुर में भी लोग ठंड से बेहाल हो रहे हैं . जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है . जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 6.4 पहुंच गया है जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम बताया गया है ।
मधुबनी में भी लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है गुरुवार को न्यूनतम तापमान में तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही । मौसम विभाग ने जिले में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। दरभंगा में भी धूप निकलने से थोड़ी राहत रही यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 और 10 डिग्री सेल्सियस रहा सीतामढ़ी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 और 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद