दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदाता ने किया राजनीती दलों को निराश ,कही ज्यादा कही कम कही नहीं परे वोट
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अमित मेहलावत
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में वोटर ने राजनीतिक दलों को निराश किया है। तो दूसरी और बख्तावरपुर वार्ड पांच के मतदाताओं ने उसे लोकतंत्र के पर्व के तौर पर लिया इस वार्ड में दिल्ली में सर्वाधिक 66.74 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सबसे कम एंड्रयूजगंज वार्ड संख्या 145 में 33.74 प्रतिशत ही वोट पड़े। नई दिल्ली जिले की बात करें तो यहां के 13 वार्डों में सबसे अधिक वोट पटेल नगर में 53.18 प्रतिशत पड़े। ग्रेटर कैलाश जो कि उच्च वर्गीय लोगों के निवासियों की कालोनी मानी जाती है। वहां भी लोग मताधिकार के प्रति जागरूक दिखाई नहीं दिए।
यह भी पढ़े- विकास नहीं तो वोट नहीं ,दिल्ली के इस गांव के लोगों ने किया MCD चुनाव का बहिष्कार
यहां तीन केंद्रों पर नहीं पड़े वोट
वार्ड नंबर 31 नांगल ठाकरान मे 3 मतदान केंद्रों 17, 18 और 19 पर मतदाताओं ने वोट नहीं डाले। यहां मतदाताओं का बहिष्कार करने की वजह राजनीतिक दलों द्वारा उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य की गतिविधि नहीं करना है।
यह भी पढ़े- बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा , मनीष सिसोदिया जाएंगे जेल
कानून व्यवस्था को लेकर 10 मामले दर्ज
230 काल कंट्रोल रूम को आचार संहिता के उल्लंघन की मिलीं कोई भी अप्रत्याशित घटना नहीं हुई 566 लीटर देशी तो 266 लीटर विदेशी शराब मतदान के दिन जब्त की गई, इसमें तीन एफआइआर दर्ज की गई हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। 10 मामले पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दर्ज किए।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद