Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    नेपाल पोखरा में बड़ा विमान हादसा, 68 लोगों की मौत, नेपाल सरकार ने बुलाई आपात बैठक


    नेपाल पोखरा में बड़ा विमान हादसा, 68 लोगों की मौत, नेपाल सरकार ने बुलाई आपात बैठक




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / काठमांडू एजेंसी 

    काठमांडू, एजेंसी। नेपाल के पोखरा में रविवार सुबह एक यात्री विमान दुर्घटनागस्त हो गया है। नेपाल उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि 72 सीटों वाले इस विमान से अब तक 68 शव बरामद हुए हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि नेपाल में 30 सालों से अधिक समय के बाद इतना भीषण हादसा हुआ है। कृष्णा भंडारी ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि बचाव दल मौके पर मौजूद है और भी शव मिलने की उम्मीद है। 


    यह भी पढ़े-

    राजधानी दिल्ली में आंतकवादी  की निशानदेही पर  टुकड़े में शव बरामद  मिला  हैंड ग्रेनेड

    राजधानी दिल्ली में आंतकवादी की निशानदेही पर टुकड़े में शव बरामद मिला हैंड ग्रेनेड



    विमान में सवार थे इन देशों के नागरिक

    बता दें कि नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर हादसे का शिकार हुए विमान में 53 नेपाली नागरिक, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, एक अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

    विमान कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    हिंदू मैरिज एक्ट केवल हिंदुओं पर ही लागू अंतर धार्मिक विवाह जोड़े पर नहीं





    विमान ने रविवार सुबह भरी थी उड़ान

    येती एयरलाइंस के एटीआर 72 विमान ने रविवार सुबह काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन विमान कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बचाव कार्य जारी है। इसी कारण से एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया। हादसे के वक्त येती एयरलाइंस के इस प्लेन में 68 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने बिहटा में शिविर के जरिए बांटे दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण।

    विमान में सवार थे 72 लोग

    एयरलाइन के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि नेपाल की येति एयरलाइंस द्वारा संचालित एटीआर-72 विमान में 72 लोग सवार थे, जिनमें दो शिशु भी शामिल हैं। इसके अलावा चालक दल के चार सदस्य और 10 विदेशी नागरिक भी विमान में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और सैकड़ों बचावकर्मी दुर्घटनास्थल की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1992 के बाद से नेपाल में यह सबसे घातक दुर्घटना है।


    भारतीय राजदूत ने जताया दुख

    वहीं, भारत में नेपाल के राजदूत ने विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पोखरा में कुछ भारतीयों सहित 72 लोगों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से गहरा दुख हुआ है। हम मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारे विचार और प्रार्थना इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

    यती विमान से धुआं उठता हुआ दे रहा दिखाई


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    झारखण्ड में सरकारी स्कूलों की बदहाली , छात्रों का भविष्य अंधकार में ,शिक्षकों कर रहे है मनमानी

    विमान से धुआं उठता हुआ दे रहा दिखाई

    काठमांडू पोस्ट को येति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि येति (Yeti) एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें जलते हुए विमान से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है।


    नेपाल सरकार ने बुलाई आपात बैठक

    बता दें कि ये प्लेन पुराने एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच क्रैश हुआ है। इस बीच पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। वहीं, नेपाल सचिवालय ने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और गृह मंत्री रबी लामिछाने की पोखरा यात्रा रद्द हो गई है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728