Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया


    गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / अमित मेहलावत 

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने वाले दो अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर स्पेशल सेल ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के ललित पुर के रोहित कुमार(26), पवन कुमार(28), पंजाब के पटियाला के सन्नी(21) और हर्षदीप(19) के तौर पर हुई है।

    यह भी पढ़े-


    गंगा विलास क्रूज नहीं फंसा बिहार में खबरों में सच्‍चाई नहीं

    गंगा विलास क्रूज नहीं फंसा बिहार में खबरों में सच्‍चाई नहीं


    आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 10 मैगजीन के साथ 10 सेमी-आटोमैटिक पिस्टल और 8 सिंगल शाट पिस्टल बरामद की है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाहा के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी।



    निजामुद्दीन से हुए गिरफ्तार

    इसी कड़ी एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद दो सिंडिकेट का खुलासा करते हुए चार तस्करों को पकड़ा गया है। जिसमें निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रोहित कुमार, पवन कुमार एवं हर्षदीप सिंह दबोचा जबकि इसकी निशानदेही पर हर्षदीप के हैंडलर सन्नी को गिरफ्तार किया।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    दिल्ली वालो सावधान दिल्ली में गिरेगी बर्फ? -4 डिग्री तक गिर सकता है पारा



    मध्य प्रदेश के जिलों से खरीदते थे पिस्टल

    छानबीन में पता चला है कि सन्नी और हर्षदीप सिंह ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के एक हथियार सप्लायर से पिस्तौलें खरीदी थीं जबकि रोहित और पवन ने मप्र के सेंधवा के सरदार नाम के शख्स से लेकर आए थे। आठ हजार की पिस्टल व तीन तमंचा खरीदने के बाद यह लोग 25 हजार की पिस्टल और छह हजार का तमंचा आगे बेचते थे।


    आरोपी पिछले चार सालों के दौरान 400 से अधिक हथियार सप्लाई कर चुके हैं। इसके अलावा वह हथियार सप्लाई करने से पहले हर बार नया हैंडसेट और नया सिम कार्ड साथ लेकर चलते थे। ताकि पुलिस को चकमा दे सकें। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    यह भी देखे 

    .com/img/a/

    अवधारणा उन्मुख शिक्षण के माध्यम से भौतिकी शिक्षा के पुनरोद्धार पर आईआईटी पटना में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला


    तस्करों का पता

    रोहित कुमार पुत्र महेश प्रसाद निवासी ग्राम खितवांस, थाना महरोनी, तहसील ललितपुर, जिला ललितपुर, उ.प्र.

    पवन कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी ग्राम निवौवा, थाना पाली, तहसील बड़ौदा बिजलों, जिला ललितपुर, उ.प्र.

    सनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी सुखराम कॉलोनी, पीएस अनाज मंडी, जिला पटियाला, पंजाब।

    हर्षदीप पुत्र बिंदर सिंह निवासी डीएमडब्ल्यू, फाटक नंबर 16 के पास, रसूलपुर सैदा, जिला- पटियाला, पंजाब। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728