एक बार फिर शर्मसार हुई बिहार की राजधानी, कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा
पटना : बिहार की राजधानी एक बार फिर हुयी शर्मशार कानून व्यवस्था के मुंह पर अपराधियों का जोरदार तमाचा मरते हुए बदमाशो ने पटना सिटी बाइपास थाना क्षेत्र के एक मंदिर के नजदीक कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ ए क टेंपो चालक समेत पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया । एएसपी अमित रंजन ने मंगलवार की शाम बताया कि शिकायत के बाद मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को भेजा गया है।
यह भी पढ़े-
नाबालिग ने एक टेंपो चालक समेत पांच को आरोपित किया है। आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपित फतुहा तथा बाइपास थाना क्षेत्र के हैं। उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एक संदिग्ध से पूछताछ जारी है।पीड़िता की विधवा मां ने बताया कि सोमवार को लगभग चार बजे दिन में नाबालिग पुत्री घर से कोचिंग जाने के लिए निकली। कोचिंग में पढ़ाई कर शाम लगभग 6:30 बजे घर लौट रही थी। उसी दौरान एक मंदिर के समीप गोलू व उसके चार अन्य साथी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर एक कमरा में ले गए।
यह भी पढ़े-
उन लोगों ने नाबालिग पुत्री के साथ गलत काम किया। पीड़िता की मां ने बताया कि सोमवार को रातभर खोजबीन करने के बाद भी नाबालिग पुत्री का पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह में घर आकर पुत्री ने गोलू व उसके साथियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन ने बाईपास थाना पुलिस को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई करने की गुहार लगायी। स्वजन का कहना है कि आरोपित हाल ही में जेल से छूटा है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा। एएसपी अमित रंजन ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों के घर पर छापेमारी की जा रही है। मामले में एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद