राजद नेता जगदानंद सिंह के राम वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, राजद कांग्रेस कर रही है हिंदुओं का अपमान
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा
पटना, राम मंदिर पर अपनी टिप्पणी में राष्ट्रीय जनता दल के नेता जगदानंद सिंह ने यह कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया है कि यह 'नफरत की जमीन' (नफरत की भूमि) पर बनाया गया है। अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी करारा पलटवार किया है। भाजपा ने कहा है कि हिंदू आस्था का अपमान करना राजद और कांग्रेस के लिए धर्मनिरपेक्षता के बराबर है।
यह भी पढ़े-
बता दें कि बिहार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि राम को भव्य महल यानी चहारदीवारी में कैद नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भारत में अब उन्मादियों के राम बनेंगे। अयोध्या के इस मंदिर में सबरी के, तुलसी के राम नहीं बल्कि पत्थरों के भीतर कैद एक राम रहेंगे। वो राम लोगों के, गरीबों के, झोपड़ियों में रहने वालों के राम नहीं होंगे। जगदानंद ने कहा कि एक चहारदीवारी में राम को कोई कैद नहीं कर सकता। राम सभी के दिल में हैं।हम 'हे राम' में विश्वास करने वाले लोग हैं, न कि 'जय श्री राम' में।
यह भी पढ़े-
भाजपा ने जगदानंद पर किया पटलवार
भारतीय जनता पार्टी ने राजद नेता की राम मंदिर मुद्दे पर टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है। भाजपा ने अपने हमले में राजद के साथ कांग्रेस को भी लपेटा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राजद नेता जगदानंद सिंह पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि वे राम जन्मभूमि को 'नफरत की जमीन', राम मंदिर को 'चहारदीवारी', उन्मादी के राम कहते हैं। इससे पहले उन्होंने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाए जाने के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाते हुए विवादित टिप्पणी की थी। हुसैन दलवई से जगदानंद सिंह तक यह विवादित टिप्पणी कोई संयोग नहीं है, बल्कि वोटबैंक के लिए एक प्रयोग है।
यह भी पढ़े-
पूनावाला ने अपने ट्वीट में सवाल करते हुए लिखा कि हिंदू आस्था को गाली देना राजद-कांग्रेस के लिए धर्मनिरपेक्षता के बराबर है? बता दें कि बीती जुलाई में राजद नेता ने कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक से की थी, जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध किया था।
यह भी पढ़े-
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद