Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    समाधान यात्रा , सीतामढ़ी के बेरवास गांव नहीं पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकारी पोस्टर व बैनर फाड़े

    समाधान यात्रा , सीतामढ़ी के बेरवास गांव नहीं पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकारी पोस्टर व बैनर फाड़े



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / दीपक कुमार 

    सीतामढ़ी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार के अलग-अलग जिलों में समाधान यात्रा कर रहे हैं।आज सीएम वैशाली में सरकारी योजना और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को सीएम ने शिवहर और सीतामढ़ी में समाधान यात्रा के क्रम में विकास कार्य को देखा और लोगों से फीडबैक लिया। लेकिन सीतामढ़ी के डुमरा में शुक्रवार की शाम लोगों में सीएम नीतीश कुमार के प्रति जबरदस्त आक्रोश और गुस्सा देखा गया । 

    यह भी पढ़े-


    डुमरा के बेरवास गांव के लोगों ने पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए तमाम सरकारी पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। गुस्साए लोगों ने सीएम के खिलाफ काफी नाराजगी दिखाई और जमकर नारेबाजी की। इसकी वजह यह है कि निर्धारित कार्यक्रम और तैयारी के बावजूद नीतीश कुमार बेरवास गांव मैं नहीं पहुंचे। सीएम समाधान यात्रा में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के बेरवास में मुख्यमंत्री को पहुंचना था। 

    गांव में इसकी पूरी तैयारी की गई थी ।पूरे इलाकों में सरकार की उपलब्धियों के बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। पंचायत भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इतना ही नहीं पूरे इलाके में सोलर लाइट भी बड़ी संख्या में लगाई गई थी । सीएम से मिलने और अपनी बात कहने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के कई गांव के लोग जुटे हुए थे। लेकिन वहां पहुंचने का सीएम का कार्यक्रम अचानक से रद्द कर दिया गया ।

    इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अपार गुस्सा देखने को मिला और लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने पंचायत भवन और आसपास में लगाए गए पोस्टर और बैनर को फाड़ दिया और उसे आग के हवाले कर दिया । लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ गुस्से का इजहार किया डुमरा के राघोपुर बखरी गांव में भी मुख्यमंत्री को जाना था। वहां महादलित टोली में जाकर सीएम को जनता से फीडबैक लेना था ।लोग प्रतिक्षा प्रतिक्षा करते रहे मगर सीएम वहां भी नहीं पहुंचे।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सीतामढ़ी में 3 दिन से लापता व्यक्ति का सिर कटा शव मिला, परिजनों ने पैसों के लेन-देन में जताई हत्या की आशंका


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728