Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जामिया में बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर दिल्ली पुलिस हरकत में आई, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया


    जामिया में बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर दिल्ली पुलिस हरकत में आई, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  विवेक श्रीवास्तव


    NEW DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री का विवाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से शुरू होकर अब दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय पहुंच गया है। जामिया विश्वविद्यालय में बुधवार की शाम 6 बजे कथित तौर पर बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी गई थी। 

    यह भी पढ़े-

    देवर भाभी के नजायज सम्बन्ध के वजह से कुल्हाड़ी से काटकर छोटे भाई की हत्या

    देवर भाभी के नजायज सम्बन्ध के वजह से कुल्हाड़ी से काटकर छोटे भाई की हत्या


    जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर सात पर चार बजे बीबीसी द्वारा गुजरात दंगों पर बनाई गई प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे एसएफआई, आयशा व एनएसयूआई के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एसएफआइ, आयशा व एनएसयूआइ के करीब एक दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया है।  बता दें कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने बुधवार को घोषणा की कि वह शाम 6 बजे जामिया विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी के विवादास्पद डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग होगी। 



    स्क्रीनिंग के लिए नहीं मांगी गई अनुमति- जामिया प्रशासन

    विश्वविद्यालय के वीसी ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है और हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। एसएफआई की जामिया इकाई ने एक पोस्टर जारी कर सूचित किया है कि एमसीआरसी लॉन गेट नंबर 8 पर शाम 6 बजे डॉक्युमेंट्री दिखाई जाएगी। जामिया के एक अधिकारी ने इस मामले लेकर कहा, "उन्होंने स्क्रीनिंग के लिए अनुमति नहीं मांगी और हम स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं देंगे। यदि छात्र कुछ करने के लिए बाहर जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    3 साल बाद सजकर है तैयार सिमडेगा गांधी मेला, जानिए गांधी मेले का इतिहास


    कल जेएनयू में स्क्रीनिंग के दौरान हुई पत्थरबाजी

    बता दें कि इससे पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में मंगलवार को बीबीसी की डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई थी। स्क्रीनिंग के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। इसके बाद मंगलवार की रात में छात्रों ने वसंत कुंज पुलिस स्टेशन तक पथराव की घटना के विरोध में मार्च निकाला। पुलिस ने मामले की जांच करने का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया। 

    ये भी देखे-

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728