सीतामढ़ी सदर अस्पताल में रोगियों के लिए सुविधाएं हुई बेहतर
सीतामढ़ी : मिशन साठ के तहत जो कार्य सदर अस्पताल में किए गया हैं . उसका असर अब दिखने लगा है । सदर अस्पताल में बेहतर व्यवस्था का लाभ भी रोगियों को मिलना शुरू हो गया है । अस्पताल में रोगियों की संख्या दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। मिशन साठ के तहत बेहतर कार्य किए जाने की बात राज्य सरकार ने भी माना है। यह उक्त बातें एडीएम सर नोडल अधिकारी सदर अस्पताल मनीष शर्मा ने कही .
यह भी पढ़े-
मनीष शर्मा आगे कहा कि डीएम के निर्देश पर सदर अस्पताल का कायाकल्प किया जा रहा है ।कार्य पूरा कराने के लिए सदर अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से जुट गया है । मिशन साठ के तहत हो रहे कार्यों को लेकर राज्य स्तरीय टीम ने सदर अस्पताल पहुंचकर अस्पताल के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के साथ बैठकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।
अब अब 24 घंटे सदर अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती रहती है अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा ने बताया कि जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा ने मिशन 60 के तहत एडीएम मनीष शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया उनके नेतृत्व में अस्पताल प्रबंधन ने सभी भवनों की मरम्मत ही और रंग रोगन का कार्य BMSCIL के सहयोग से कराया। दीवारों पर मॉडर्न आर्ट की पेंटिंग कराएं साथ ही आईसीयू में 2 वेंटीलेटर, रेसीयंट वार्मर, ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर, इन्फ्यूजन पंप, मल्टीपैरामीटर सहित चिकत्सक की 24 घंटे की तैनाती की गई है।
साथ ही पैथोलॉजी की सुविधा का लाभ भी दिया जा रहा है शौचालय पार्किंग स्थल वेटिंग एरिया पानी के लिए आरओ सिस्टम बेकलाइट और फूल पौधों व इंटरनल रोड बनाए गए हैं मिशन शास्त्र के तहत जो दायित्व दिया गया था उसे पूरा किया गया है अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है अस्पताल में और सुविध बढ़ाई जाएगी ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और इसको लेकर पूरा प्रबंधन जुटा है .
सीतामढी जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद