Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    रिक्शा चालक ने पत्नी के प्रेमी के शव के 20 टुकड़े कर बोरे में भरकर कूड़े के ढेर में फेंका

    रिक्शा चालक ने पत्नी के प्रेमी के शव के 20 टुकड़े कर बोरे में भरकर कूड़े के ढेर में फेंका




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / स्थानीय संवाददाता 


    गाजियाबाद, खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में बृहस्पतिवार रात में रिक्शा चालक ने पत्नी के प्रेमी की गड़ासे से काट कर हत्या कर दी। उसके शव के 20 टुकड़े करके चार बोरियों में भरकर करीब तीन सौ मीटर दूर सिंचाई विभाग की खाली जमीन में एकत्रित कूड़े के ढेर में फेंक दिया। शनिवार शाम को उसके शव के टुकड़े बरामद हुए।

    यह भी पढ़े-

    नरकटियागंज निजी अस्पताल की शर्मनाक हरकत, प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद डॉक्टर फरार

    नरकटियागंज निजी अस्पताल की शर्मनाक हरकत, प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद डॉक्टर फरार


    पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आदर्श नगर में रिक्शा चालक मिलाल प्रजापति(45) पत्नी दूसरी पत्नी पूनम(32) व चार बच्चों के साथ रहता है। शनिवार शाम करीब चार बजे उसकी पत्नी पूनम ने पुलिस को सूचना दी कि उसका कोटपुतली, राजस्थान का रहने वाला 26 वर्षीय भांजा अक्षय बृहस्पतिवार रात से लापता है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सोमालिया के अल-शबाब आतंकी ठिकाने पर अमेरिकी हमले में 30 लड़ाके मारे गए


    रिश्तेदार था मृतक

    पुलिस ने छानबीन शुरू की। पता चला कि जिसे वह भांजा बता रही है, वह उसका प्रेमी है। यह जानकारी होने पर पुलिस को उसके पति पर शक हुआ। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि अक्षय का उसकी पत्नी से संबंध था। उसकी वजह से बेटी रेखा चाय बनाते समय जल गई थी और अस्पताल में भर्ती है। इस वजह से उसने अक्षय की हत्या करने की योजना बनाई।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    व्लादिमीर पुतिन युद्ध अपराध का मुकदमा चलाना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युद्धविराम करा सकते है युद्ध विराम


    राजस्थान से फोन कर बुलाया

    पत्नी से फोन कराकर बृहस्पतिवार सुबह उसे घर बुलवाया। रात में पत्नी बेटी की देखभाल के लिए अस्पताल चली गई। मौका पाकर रात में सोते समय गड़ासे से काटकर अक्षय की हत्या कर दी। उसके बाद शव के 20 टुकड़े किए। टुकड़ों को पन्नियों में भरकर चार बोरियों में भरे। रिक्शा पर लादकर उसे घर से करीब तीन सौ मीटर दूर सोम बाजार पुश्ता के पास सिंचाई विभाग की खाली जमीन में एकत्रित कूड़े के ढेर में फेंक दिया।

    ये भी देखे-

    कूड़े क ढेर से बरामद हुईं बोरियां

    यह जानकारी होने पर पुलिस उसे लेकर कूड़े के ढेर पर पहुंची। शाम करीब छह बजे तक शव के टुकड़ों से भरीं तीन बोरियों को बरामद कर लिया। धड़ और सिर वाली बोरी नहीं मिली। पुलिस ने जेसीबी बुलाई। जेसीबी की मदद से शाम करीब साढ़े सात बजे सिर व धड़ से भरी बोरी भी मिल गई। पुलिस ने शव के टुकड़ों मोर्चरी भेजा दिया।


    ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त डा. दीक्षा शर्मा ने बताया कि हत्यारोपित को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर मृतक के कपड़ों को भी बरामद कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728