Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    नेहरू युवा केन्द्र,द्वारा दो दिवसीय ग्राम संकुल स्तरीय खेल कूद का समापन किया गया।


    नेहरू युवा केन्द्र,द्वारा दो दिवसीय ग्राम संकुल स्तरीय खेल कूद का समापन किया गया।



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  /  संवाददाता रईस अहमद


    पटना:-नेहरू युवा केन्द्र, पटना द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्राम संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च विद्यालय, चैनपुर, सम्पतचक के खेल मैदान में मंगलवार को समापन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बृजेश कुमार एवं भास्कर सिंह राजपूत के नेतृत्व में पाटलिपुत्र यूथ फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च विद्यालय चैनपुर के प्रधानाध्यापक प्रभाकर प्रभात रंजन, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन श्रीवास्तव, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सम्पतचक प्रखण्ड के प्रखण्ड समन्वयक रंजीत कुमार एवं पाटलिपुत्र यूथ फाउंडेशन के सलाहकार समिति के सदस्य प्रेमचन्द्र कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही। 

    यह भी पढ़े-

    बिहार से लेकर दिल्ली तक कहर बरपा रही ठंड, ठिठुरन से लोग परेशान, अब बारिश बढ़ाएगी टेंशन

    बिहार से लेकर दिल्ली तक कहर बरपा रही ठंड, ठिठुरन से लोग परेशान, अब बारिश बढ़ाएगी टेंशन


    पाटलिपुत्र यूथ फाउंडेशन के सचिव दीपक कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से केवल मनोरंजन नहीं होता है बल्कि मानसिक एवं शारीरिक विकास भी होता है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभाकर प्रभात रंजन ने कहा कि खेलकूद से खेल के साथ-साथ हम सभी में प्रेम की भावना भी विकसित होती है, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में खिलाड़ियों एवं युवाओं की अहम भूमिका होती है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/



    राजधानी दिल्ली में नहीं है महिला सुरक्षित ,बदमाशो ने महिला कैब चालक को बोतल मारकर किया जख्मी

    पाटलिपुत्र यूथ फाउंडेशन के सहयोग से नेहरू युवा केन्द्र, पटना द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्राम संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में पुरूष कबड्डी, पुरूष वॉलीबॉल, चार सौ मीटर पुरूष दौड़, लंबी कूद एवं महिला बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया जिसमें सम्पतचक प्रखण्ड के विभिन्न ग्रामों से लगभग एक सौ पचास खिलाड़ियों ने भाग लिया। मौके पर प्रखंड बिहटा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबलु कुमार एवं शौरभ कुमार मौजूद रहें!

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728