Simdega News:सिमडेगा तामड़ा शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू, भक्ति में सराबोर पूरा गांव
सिमडेगा : जिले के तामड़ा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में रविवार की सुबह अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ अधिवास पूजन के साथ अखंड हरिकीर्तन की शुभारंभ हुआ कीर्तन में कई मंडलियों ने भाग लिया ढोल करताल के ध्वनि के बीच श्रद्धालु लगातार हरे रामा हरे कृष्णा का भजन गा रहे हैं . भजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया 3 दिनों तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन भी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी .निशा रानी कुमारी दुर्गा वाहिनी की सदस्य ,अनीता देवी ,सुनीता और प्रमिला देवी चंदा देवी ने कहा की ये शिव मंदिर आज का नहीं है तक़रीबन 200 साल पुराना मंदिर है .इस मंदिर के निर्माण में पूरा गाँव सहयोग दिया है .
धार्मिक अनुष्ठान को ले तामड़ा के सभी दुकाने बंद नजर आए इधर पुरोहित सतीश मिश्रा के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा पूजन के तहत जलाभिषेक,अन्नाअभिषेक, फलाअभिषेक, घृताअभिषेक और शयनाअभिषेक का पूजन कराया गया . आयोजन समिति एवं स्थानीय निवासी दीपक केसरी ,बिहारी केसरी,अशोक केसरी ,विजय केसरी , प्रकाश केसरी ,सुंदर साव,मनोज केसरी , ने बताया कि सोमवार की सुबह यग हवन की पूर्णाहुति और गांव भ्रमण के साथ पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा . इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा .
कार्यक्रम को सफल बनाने में तामड़ा गांव के सभी लोग पुरे हर्षोउल्लास के साथ लगे हुए हैं , तामड़ा मंदिर में कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार की रात राम कथा का आयोजन हुआ . मौके पर राम कथा बहनों के द्वारा धार्मिक कथा एवं भजनों की प्रस्तुति की गई .
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज और कुशवाहा जी उपस्थित रहे . मौके पर स्वामी चैतन्य जी महाराज ने लोगो को सनातन धर्म की विशेषता के बारे कहा साथ ही उन्होंने कहा की हमे मंदिर से अच्छे आचार विचार की प्रेरणा मिलती है मंदिर में पूजा करने से पूरे गांव और इलाके में सकारात्मक उर्जा का निर्माण होता है . एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव भी बढ़ता है . उन्होंने गाँव के लोगों से संगठित होकर धर्म के मार्ग पर चलने की बात कही .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद