Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पीएम मोदी पर राहुल गांधी के आरोप पर कार्रवाई की जाएगी,केन्द्रीय मंत्री

    पीएम मोदी पर राहुल गांधी के आरोप पर कार्रवाई की जाएगी,केन्द्रीय मंत्री


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / गौतम कुमार 

    नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस पर इस बार कार्रवाई की जाएगी। जोशी ने कहा, ''भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए नोटिस दिया है। राहुल ने जो कहा, उसका सुबूतों के साथ उन्हें जवाब देना होगा। मैं इस देश की जनता के प्रति जवाबदेह हूं। इस बार इस नोटिस पर कार्रवाई की जाएगी।''

    यह भी पढ़े- 

    दिल्ली के महरौली इलाके में चौथे दिन भी चला डीडीए का बुलडोजर, लोगों ने कहा गुंडागर्दी है

    दिल्ली के महरौली इलाके में चौथे दिन भी चला डीडीए का बुलडोजर, लोगों ने कहा गुंडागर्दी है



    कांग्रेस सांसद के बयान भ्रामक और अपमानजक- दुबे

    आठ फरवरी को निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र भेजा, जिसमें कहा गया कि कांग्रेस सांसद के बयान भ्रामक, अपमानजनक, अभद्र, असंसदीय, अशोभनीय और सदन और प्रधानमंत्री की गरिमा के लिए अपमानजनक हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि राहुल गांधी ने सदन में बयान देने के बावजूद कि वह दस्तावेजी सुबूत मुहैया कराएंगे, कोई प्रमाणित दस्तावेज जमा नहीं किया है।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सीतामढ़ी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई गई.


    सदन को बयान से किया गया गुमराह

    दुबे ने कहा कि कांग्रेस सांसद का बयान किसी भी दस्तावेजी साक्ष्य के अभाव में सदन को गुमराह करने वाला है और प्रधानमंत्री मोदी की छवि पर भी सवाल उठाता है। दुबे ने पत्र में लिखा है कि यह आचरण सदन की अवमानना का स्पष्ट मामला होने के अलावा सदन और उसके सदस्यों के विशेषाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन भी है। इसलिए अनुरोध है कि राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के लिए तत्काल कार्रवाई करें। उधर, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार के खिलाफ आरोप निराधार हैं और कांग्रेस का पूरा तंत्र सौदे और कमीशन के दोहरे स्तंभों पर टिका है।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सीतामढ़ी दैनिक रेल यात्री विचार मंच के तत्वावधान में शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान।

     


    राहुल गांधी ने क्या कहा था?

    राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी के गौतम अदाणी के साथ संबंध कई साल पहले शुरू हुए थे, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, लेकिन असली शुरुआत तो 2014 के बाद हुई, जब अदाणी वैश्विक अमीरों की सूची में 609वें से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इस दौरान नियमों में कई तरह की ढील दी गई। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728