केंद्रीय बजट में किसानों, मजदूरों और युवाओं की अनदेखी की गई
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
सीतामढ़ी : केंद्रीय आम बजट में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने सहित किसानों की आय दोगुनी करने मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है यह बातें युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुजफ्फरपुर जिला संगठन प्रभारी हरिओम शरण नारायण ने कहीं है!
यह भी पढ़े-
इस बजट के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार देश के बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया है, इस बजट में बिहार को विशेष राज्य के दर्जा देने या राज्य को स्पेशल पैकेज जैसी सुविधाओं से पूर्णतः वंचित रखा गया है अपने आठ वर्ष पुराने वादे के अनुसार देश के अन्नदाता किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने और हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के वादे अनुसार 16 करोड युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में सरकार के द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया है!
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद