Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उत्तर प्रदेश में भीषण सडक हादसा ,दूल्हा, पिता और बहनोई समेत पांच लोगों की मौत

    उत्तर प्रदेश में भीषण सडक हादसा ,दूल्हा, पिता और बहनोई समेत पांच लोगों की मौत


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  राजकुमार चौहान 


    हरदोई। पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद के निकट गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली और दूल्हे की बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा, उसके पिता और बहनोई समेत पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।


    यह भी पढ़े-

    देश में आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है ,आज से ही पंचक प्रारंभ होगा

    देश में आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है ,आज से ही पंचक प्रारंभ होगा


    हरपालपुर के ग्राम कुड़हा के देवेश की शाहजहांपुर के ग्राम अभायन से शादी तय हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार की रात वाहनों में सवार होकर बराती शाहजहांपुर के कांट थाना के अभायन गांव जा रहे थे। एक बोलरो में दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर, बहनोई विपनेश सहित आठ लोग सवार थे।


    पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की बोलेरो से टक्कर हो गई, जिसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजवाहा में जा गिरी।हादसे में दूल्हे के बहनोई विपनेश और एक बच्चे अतुल की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा सहित छह लोग घायल हो गए।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Owaisi House Attacked AIMIM : दिल्ली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के घर पर हमला


    पुलिस ने घायलों की अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर और सुमित को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इनके अलावा राजेश, जगतपाल और अंकित का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय व पचदेवरा थाना प्रभारी गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728