Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    झारखंड के नए डीजीपी अपराधियों और नक्सलियों पर कसेंगे शिकंजा ,आसान करेंगे पुलिस की सुविधाएं

     

    झारखंड के नए डीजीपी अपराधियों और नक्सलियों पर कसेंगे शिकंजा ,आसान करेंगे पुलिस की सुविधाएं



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  /  सूरज महतो 

    रांची: झारखंड पुलिस के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह बुधवार को झारखंड के नए डीजीपी का पदभार ग्रहण करेंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपराध और नक्सल पर सख्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को पुलिस की सभी सुविधाएं आसानी से मिले, इस पर अधिक जोर रहेगा। पुलिस विभाग में जो भी समस्याएं आएंगी, उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। राज्य में अमन चैन कायम करने, विधि व्यवस्था दुरुस्त करने और कानून का राज स्थापित करने पर काम करेंगे।

    झारखंड के नए डीजीपी अपराधियों और नक्सलियों पर कसेंगे शिकंजा ,आसान करेंगे पुलिस की सुविधाएं


    अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता पर जोर

    नए डीजीपी अजय कुमार की गिनती परिणामपरक अधिकारियों में है। अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता पर उनका जोर रहा है। अपराध अनुसंधान विभाग में उन्हें एसपी से लेकर एडीजी तक काम करने का मौका मिला। बेहद शांत स्वभाव अजय कुमार सिंह काम के प्रति उतने ही सख्त भी हैं।

    यह भी पढ़े-


    .com/img/a/

    उत्तर प्रदेश के गजरौला में बस हादसे दस यात्री घायल



    इन जिलों में दे चुके हैं जोर

    1989 में भारतीय पुलिस सेवा में आने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग 1991 को एएसपी रामगढ़ के रूप में हुई थी। उसके बाद से उनका सेवाकाल चलता रहा। उन्होंने गोड्डा, गिरिडीह, सीआईडी, रेल जमशेदपुर, देवघर, रेल धनबाद, कोडरमा, धनबाद के एसपी के रूप में सेवा दी।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    राजधानी दिल्ली में गलत जानकरी देने पर चार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी





    5 साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति रहे

    2000 में झारखंड अलग होने के बाद वे सीआईडी रांची में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दी। सीआईडी, हजारीबाग के बाद आईजी मानवाधिकार और स्पेशल ब्रांच रेल में भी अपनी सेवाएं दी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पांच साल रहने के बाद लौटने पर उन्होंने एडीजी सीआईडी के पद पर योगदान दिया था। वे एडीजी विशेष शाखा, एडीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं भी रहे। डीजी रेल, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अलावा डीजी एसीबी भी रहे।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728