उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता की हत्या, चेहरे पर मारी कई गोलियां, पुलिस महकमे में हड़कंप
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / प्रकाश गिरी
उत्तर प्रदेश: के बलिया में गुरुवार की देर शाम भाजपा नेता सुरेश वर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी गई भाजपा नेता तहसील से अपने समर्थकों की जमानत करा कर लौट रहे थे . बीच रास्ते में भाजपा नेता को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई सुरेश के चेहरे पर कई गोलियां मारी गई .
यह भी पढ़े-
बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए घटना संवरा-लोहटा मार्ग पर नाथूपुर गांव के पास हुई वारदात की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची . चेकिंग अभियान भी चलाया . मारे गए सुरेश वर्मा इस समय भाजपा के चोबरा मंडल के उपाध्यक्ष थे . वह गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव के प्रधान भी रह चुके हैं , प्रथम दृष्टया हत्या किसी रंजिश में होने की आशंका है .बताया जाता है . की असनवार गांव के 2 लोगों को पुलिस ने शांति भग की आशंका में चालान कर दिया था .
समर्थक होने के चलते पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा रसरा तहसील उनकी जमानत कराने गए थे. जमानत के बाद दोनों को बाइक पर लेकर वह देर शाम गांव लौट रहे थे . संवरा-लोहटा मार्ग पर नाथूपुर गांव के पास पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रधान को रोक लिया . इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई . जबकि उनके साथ मौजूद अन्य 2 लोग सुरक्षित बच गए।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद