Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Indian Railway: अब भारतीय रेल में सफ़र होगा सुहाना रेलवे ने दी ये सुविधा


    Indian Railway: अब भारतीय रेल में सफ़र होगा सुहाना रेलवे ने दी ये सुविधा


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  /आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली : रेल में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि अब रेल में आपको इंटरनेट की सुविधा बिल्कुल फ्री मिलेगी.  क्योंकि अक्सर सफर के दौरान ट्रेन नेटवर्क की समस्या आ जाती है. जिसके चलते यात्री ठीक से बात भी नहीं कर सकता. रेलवे ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए अब ट्रेनों में वाईफाई की सुविधा शुरु करने की योजना बनाई है. जिसके बाद यात्रियों का सफर सुहाना हो जाएगा. यात्रा के दौरान मोबाइल में फर्राटे से इंटरनेट सर्फिंग कर सकेंगे. हालांकि अभी कुछ ही ट्रेनों में वाईफाई की सुविधा शुरू की जा रही है. कुछ ही दिनों में देशभर की ट्रेनों में फ्री इंटरनेट की सुविधा मिलेगी..

    यह भी पढ़े-

    Turkey Syria Earthquake :भारतीय वायुसेना की 45 सदस्यीय मेडिकल टीम का एक विमान तुर्की-सीरिया के लिए रवाना

    Turkey Syria Earthquake :भारतीय वायुसेना की 45 सदस्यीय मेडिकल टीम का एक विमान तुर्की-सीरिया के लिए रवाना


    इससे पहले मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुई थी सुविधा शुरू ,

    आपको बता दें कि पिछले साल रेलवे ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों के फ्री इंटरनेट की सेवा देना शुरू किया था. लेकिन अब कई अन्य ट्रेनों में फ्री इंटरनेट सर्फिंग का लाभ आनंद यात्री उठा पाएंगे.  इससे यात्री फिल्म, टीवी सीरियल, पढ़ाई लिखाई से जुड़े कार्यक्रम आदि का फ्री में लुत्फ उठा सकेंगे.  बताया जा रहा है प्रथम चरण में कुछ स्पेशल ट्रेनों में ये सुविधा शुरू करने की सूचना है. बताया जा रहा है कि सफल ट्रायल के बाद देश के सभी ट्रेनों में फ्री इंटरनेट की सुविधा शुरू करने की योजना है..


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    तुर्की सीरिया में भूकंप पीड़ितों की चीखें बयां कर रही सारा हाल, 7800 लोगों की गई जान


    कैसे लें लाभ 

    आपको बता दें कि यात्रियों को फ्री इंटरनेट सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको मोबाइल या लैपटॅाप में 'शुगर बॉक्स' ऐप डाउनलोड करना होगा. इसमें रजिस्टर करने के बाद ही आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. यही नहीं कुछ ट्रेनों के लिए अलग से पासवर्ड भी दिया जाएगा. हालांकि अभी किस-किस ट्रेन में सुविधा का लाभ मिलेगा. इसकी लिस्ट अभी तक जारी नहीं की गई है. यात्रियों का सफर सुहाना हो, इसके लिए  कोच के अंदर मीडिया सर्वर लगाया जाएगा. जिससे संबंधित कोच के अंदर बैठे यात्री फ्री इंटरनेट सर्फिंग का लाभ ले सकते हैं.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728