Simdega News:सिमडेगा तामड़ा नवनिर्मित शिव मंदिर ग्रामीणों को समर्पित, तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न
सिमडेगा : तामड़ा गांव में तीन दिनों चलने वाला आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को यज्ञ हवन की पूर्णाहुति और नगर भ्रमण के साथ रुद्राभिषेक पूजन एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ .
इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इससे पूर्व सोमवार की सुबह 24 घंटे से चल रहे अखंड हरिकीर्तन का समापन हुआ पूजन कार्य पुरोहित सतीश पाठक की देखरेख में संपन्न हुआ .
यह भी पढ़े-
कार्यक्रम को सफल बनाने में तामड़ा गांव के सभी लोगों का योगदान रहा . सहयोगी पुरोहित अमित कुमार मिश्र कहा पहले दिन विशाल कलश यात्रा दुसरे दिन 24 घंटे से चल रहे अखंड हरिकीर्तन तीसरा दिन पुरोहित सतीश मिश्रा के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा पूजन के तहत जलाभिषेक,अन्नाअभिषेक, फलाअभिषेक, घृताअभिषेक और शयनाअभिषेक का पूजन कराया गया .
वंहा के स्थानीय निवासी समिति के सदस्य दीपक केसरी ,बिहारी केसरी,अशोक केसरी ,विजय केसरी , प्रकाश केसरी ,सुंदर साव,मनोज केसरी , ने बताया कि सोमवार की सुबह यग हवन की पूर्णाहुति और दोल बाजे के साथ गांव भ्रमण किया गया साथ ही सिमडेगा आये श्याम मित्र मंडल के द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया .वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद