Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    FIR On Gauri Khan : उत्तर प्रदेश में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    FIR On Gauri Khan : उत्तर प्रदेश में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  /दिनेश जयसवाल 

    लखनऊ, सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की गई है। महाराष्ट्र निवासी किरीट जसवंत शाह ने गौरी के अलावा तुलसियानी ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी और निदेशक महेश तुलसियानी को भी नामजद किया है। आरोप है कि तीनों ने उनसे 85.46 लाख रुपये हड़पे हैं। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2015 में गौरी खान मेसर्स तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर थीं।


    यह भी पढ़े-


    आज आएंगे पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के  परिणाम, कमल खिलेगा या हाथ मारेगी बाजी

    ज आएंगे पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के परिणाम, कमल खिलेगा या हाथ मारेगी बाजी


    गौरी कंपनी का प्रचार कर रही थीं। गौरी ने कंपनी की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी में फ्लैट बनाए जाने की जानकारी भी लोगों को दी थी। पीड़िता ने गौरी की बातों पर विश्वास कर वर्ष 2015 में कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल कुमार और निदेशक महेश तुलसियानी से लखनऊ में जाकर मुलाकात की थी।


    आरोप है कि दोनों ने 86 लाख रुपये में फ्लैट देने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा एक साल बाद फ्लैट पर कब्जा दिलाने की बात भी कही थी। झांसे में आकर पीड़िता ने 85.46 लाख रुपये आरोपितों के बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया था। तब आरोपित ने छह माह में कब्जा न मिलने पर ब्याज समेत रकम वापस करने की बात कही थी।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    बर्तन व्यवसायी से लूट के मामले में पटना पश्चिमी सिटी एसपी ने किया खुलासा



    हालांकि रकम लेने के बाद आरोपितों ने कब्जा नहीं दिलाया। यही नहीं पीड़िता द्वारा बुक कराया गया फ्लैट का एग्रीमेंट भी किसी और के नाम कर दिया। रुये वापस मांगने पर आरोपित टालमटोल करने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने एफआइआर दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728