Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    तुषार हत्याकांड के विरोध में लोगों ने बिहटा में कैंडल मार्च निकाला।

    तुषार हत्याकांड के विरोध में लोगों ने बिहटा में कैंडल मार्च निकाला।



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र /रईस अहमद

    बिहटा:- थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी राज किशोर पंडित के इकलौते पुत्र तुषार कुमार के निर्मम हत्या के बाद मंगलवार की शाम आक्रोशित लोगों ने कन्हौली बाजार से होते हुए बिहटा चौक और डोमनिया पुल तक कैंडल मार्च निकाला गया। जहा इस कैंडल मार्च में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद के अलावा हजारों की संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल थे। जिसमें बच्चे , महिला एवं घर के लोग भी इस कैंडल मार्च में शामिल दिखे। इस दौरान हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी भी किया साथ ही हत्या मामले की जांच सीबीआई के द्वारा किया जाए ताकि हत्या में शामिल और भी आरोपी सामने आए।


    यह भी पढ़े-

    आसिया परवीन ने बिहार में छठा स्थान प्राप्त कर सीतामढ़ी  जिले का नाम रौशन किया

    आसिया परवीन ने बिहार में छठा स्थान प्राप्त कर सीतामढ़ी जिले का नाम रौशन किया


    मौके पर मृतक के पिता राजकिशोर पंडित भावुक मन से कहा कि मेरे पुत्र को एक व्यक्ति कभी नहीं मार सकता है इसमें और भी लोग शामिल है जिसे पटना पुलिस छुपा रही है। मुझे न्याय चाहिए और सीबीआई की जांच हो, इधर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने कैंडल मार्च के दौरान आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि घटना काफी दुःख है और जब से महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी है . तब से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से सुस्त हो चुके हैं . जिनके हाथ में गृह विभाग है इसके बावजूद भी अपराधी बेलगाम हो चुका है . जिस तरह से एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई यह सरासर जगन अपराध है .

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    रिस्पॉन्सिबल एआई के लिए ब्रेन-इंस्पायर्ड/न्यूरोमॉर्फिक कंप्यूटिंग पर आईआईटी पटना में सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन



     इस हत्या से पूरा बिहार में आक्रोश है। पटना जिले में भी तमाम लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है। इसलिए हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इस मामले का जांच सीबीआई के द्वारा किया जाए। इसके अलावा हमारे विधायक और तमाम लोगों ने सरकार से जवाब भी मांगा है विधान परिषद हो या विधानसभा में इस घटना को लेकर सवाल भी उठाया गया है अगर जरूरत पड़ी तो लोकसभा और राज्यसभा में भी आवाज उठाया जाएगा और परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728