सीतामढ़ी राजमार्ग-22 पर पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : जिले के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमार्ग-22 पर लालू चौक के समीप पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।
यह भी पढ़े-
मृत रौशन कुमार वैशाली जिले के देढ़पुरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का रहने वाला है। रौशन सुरसंड आया हुआ था। लौटने के क्रम में लालू यादव चौक के समीप यह हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद