Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Pratapgarh News :34 वर्षीय विधवा भाभी ने 19 वर्षीय देवर के साथ लगाई फांसी, 12 साल पहले बदला था धर्म

    Pratapgarh News :34 वर्षीय विधवा भाभी ने 19 वर्षीय देवर के साथ लगाई फांसी, 12 साल पहले बदला था धर्म


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / अंजनी गिरी 

    प्रतापगढ़ : जिले दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के पृथ्वीगंज में एक विधवा भाभी  ने अपने प्रेमी देवर के साथ आत्महत्या कर ली, घटना की खबर मिलते ही  पूरे गांव में दर और भय का  माहौल बन गया। महिला और उसके प्रेमी की उम्र में 15 साल का अंतर था, इस वजह से इस प्रकरण के खुलने के बाद हर कोई हैरान है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार  महिला ने 12 साल पहले धर्म बदलकर लव मैरिज की थी। इसके बाद उसके दो बच्चे भी हुए, लेकिन उसके पति की एक साल पहले मौत हो गई, जिसके बाद पड़ोस के एक नवयुवक से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी। हालांकि, दोनों की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।


    यह भी पढ़े-

    भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के पार्थिव शरीर का वाराणसी में अंतिम संस्कार किया गया,गायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के पार्थिव शरीर का वाराणसी में अंतिम संस्कार किया गया,गायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज



    यहां पढ़ें पूरा मामला 

    दरअसल, पृथ्वीगंज के बकुलाही गांव के एक बाग में सोमवार को दोनों की लाश आम के पेड़ मिली। दोनों रविवार से गायब चल रहे थे। जानकारी मिली कि मृतका अनीता पहले दूसरे समुदाय की थी। बकुलाही गांव के अर्जुन वर्मा से नजदीकी होने पर अनीता ने धर्म बदल लिया था। 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Simdega News: मां वनदुर्गा पूरी करती हैं भक्तों की मनोकामना, जाने कब और कैसे बना मां वनदुर्गा मंदिर


    12 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे भी हुए। शादी के 11 साल बाद अर्जुन की मौत हो गई। उसका शव भी फंदे से लटका मिला था। पति की मौत हो जाने पर महिला की नजदीकी पड़ोस के सचिन वर्मा से बढ़ने लगी। वह अर्जुन का चचेरा भाई होने से अनीता का देवर भी लगता था। 


    रात भर ढूंढ़ते रहे घरवाले

    इसी बीच मामले ने तब बड़ा रूप ले लिया, जब अचानक रविवार शाम 19 वर्षीय सचिन वर्मा व 34 साल की अनीता वर्मा घर से गायब हो गए। उनको रात भर तलाशा गया। सोमवार सुबह बाग में दोनों के शव पेड़ से आमने-सामने लटके देखे गए। गांव में शोर मच गया। 

    यह भी पढ़े-

    कोतवाल सत्येंद्र सिंह फोर्स लेकर पहुंचे। शवों को उतारा गया। गांव के दर्जनों लोग भी पहुंच गए। तरह-तरह की चर्चा होने लगी। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता भी पहुंचीं। दोनों के स्वजन से जानकारी ली। 



    कुछ दिन से दूर हो गए थे दोनों

    सचिन के भाई बृजेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से अनीता व सचिन में दूरी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहले लोगों को ऑनर किलिंग की भी आशंका हुई, लेकिन पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हो गई।  सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता का कहना है कि आत्महत्या का मामला है। परिवार वालों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। हर बिंदु पर घटना की जांच की जा रही है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728