Simdega News: सिमडेगा में रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी भव्य झंडा शोभा यात्रा
| तस्वीर @ वी न्यूज 24 |
सिमडेगा : मुख्यालय गुरुवार को रामनवमी पर आयोजित झंडा शोभायात्रा में क्षेत्र के कई अखाड़ा पहुंचकर शामिल हुए। पूरा सिमडेगा भगवान राम के जयकारों से आसमान गूंजायमान हो गया। महावीर चौक पर शोभायात्रा के भव्य आयोजन को लेकर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया .
यह भी पढ़े-
झंडा शोभा यात्रा महावीर चौक से प्रारंभ होते हुए भट्टी टोली मुख्य मार्ग मेन रोड होते हुए रामनगर सरना पूजा स्थल होते शाम टोली होते हए शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ महवीर चौक पर सम्पन्न हुआ . शोभा यात्रा में तिस से चालीस फिट का ऊँचा-ऊँचा झंडा लोगो का मन मोह रहा था .
यह भी पढ़े-
शोभा यात्रा शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सिमडेगा पुलिस प्रसासन चुस्त दुरुस्त दिखी . शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया था . इस यात्रा में बजरंगी संघ हरिपुर , महावीर चौक महावीर मंदिर , नीचे बाजार राम जानकी मंदिर ,बाबा किनराम , बाबा बैजनाथ , श्री राम अखाड़ा टोंगरी टोली, युद्ध कंबीनेशन ने भाग लिया .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद